Iran Khan Nupur Shikhare Wedding Invitation unveils: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की लाडली आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी को अब चंद दिन ही रह गए हैं। इस बीच आयरा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शादी के उत्सव की एक झलक दिखाई है। आइरा की शादी का उत्सव 8 जनवरी को मेंहदी सेरेमनी के साथ शुरू होगा। इस दिन शाम को हाई टी, डिनर और पार्टी होगी। इसके बाद 9 जनवरी को शाम सात बजे संगीत समारोह होगा, जबकि 10 जनवरी को शादी होगी।
176 कमरे किए गए बुक
आयरा खान और नुपुर शिखरे की यह शादी उदयपुर के ताज अरावली रिसोर्ट्स में होगी, जिसके लिए 176 कमरे बुक किए गए हैं। माना जा रहा है कि शादी में 250 लोग शामिल होंगे। मेहमानों का आगमन सात जनवरी से शुरू हो जाएगा, जो 10 जनवरी तक चलेगा।
Iran Khan और Nupur Shikhare का Wedding Invitation (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
तीन जनवरी को हुई थी कोर्ट मैरिज
नुपुर शिखरे और आयरा खान ने तीन जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की शादी में मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव, उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता और उनके बेटे जुनैद खान समेत कई हस्तियां शामिल होंगी। शादी के बाद सेलिब्रिटीज के लिए मुंबई में रिसेप्शन भी रखा गया है।
अपनी फिल्म के गाने पर जमकर थिरकते नजर आए आमिर खान
इस बीच आमिर खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुशी से थिरकते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘पीके’ के गाने ‘ठरकी छोकरो’ पर यह डांस किया है। इस दौरान उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी उनका साथ देती हैं।
यह भी पढ़ें:
‘Superman’ के साथ जमकर पोज देती दिखीं Ira Khan! सामने आईं दुल्हन की Unseen Photos
Ira Khan की शादी में ‘ठरकी छोकरो’ बन नाचे Aamir Khan, यूजर्स बोले ‘ये पीके है’
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
53 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines