Aamir Khan Dances On Ira Khan Wedding: आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी बेटी आयरा खान (Ira Khan) की शादी में मसरूफ हैं। आइरा खान (Ira Khan) अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) संग एक बार फिर शादी रचाने के लिए तैयार हैं। रजिस्टर्ड मैरिज के बाद ये कपल राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। अब धूमधाम से सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और बॉलीवुड सितारों के बीच आमिर खान की बेटी एक बार फिर अपने पति संग रिश्ते में बंधेगी। ऐसे में अब इस प्री वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar से Shraddha Kapoor तक, सेलेब्स ने Maldives का किया बॉयकॉट
बेटी की शादी में एक्स के साथ नाचे आमिर
इस वीडियो में आमिर खान खुशी से बेटी की शादी में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बाप को अपनी इकलौती बेटी की शादी में कितनी खुशी होती है ये इस वीडियो में देखा जा सकता है। राजस्थानी डांसर्स के साथ एक्टर ने जमकर डांस किया। अपनी ही फिल्म ‘PK’ के गाने ‘ठरकी छोकरो’ पर आमिर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वो एकदम बिंदास होकर दिल खोलकर सभी के साथ झूम रहे हैं। इसी बीच उनकी एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) भी उन्हें ज्वाइन करती हैं।
वीडियो हुआ वायरल
वैसे इससे पहले भी एक्टर अपनी बेटी की शादी में दोनों पत्नियों के साथ दिखाई दिए हैं। कुछ दिनों पहले आमिर खान ने पैपराजी के सामने किरण राव को किस भी किया था। वहीं, एक बार फिर इस एक्स कपल को एक साथ डांस करते देख फैंस भी मजे ले रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और यूजर्स इस पर ढेरों कमैंट्स कर रहे हैं। अब एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है, ‘डांस में आमिर: 0 अंक- अभिनय में आमिर: 100 अंक।’ एक कमेंट आया, ‘एक बात बाप की हैसियत से अमीर खान ने पूरा फ़र्ज़ निभाया है।’
फैंस के रिएक्शन
एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘आमिर खान कहते हैं… ओह ई गोला का डांस बहुत बढ़िया है थोड़ा- सा हम भी करेंगे।’ तो कोई कहता है, ‘शादी या त्यौहार, अभी भी कुछ बाकी है।’ एक ट्रोलर बोला, ‘आमिर खान बूढ़ा हो गया है अब।’ किसी ने लिखा, ‘बीवी को तलाक के बाद भी चुम्मी देने के बाद आमिर खान।’ एक ट्रोल बोला, ‘कहीं एक और शादी ना कर ले।’ एक कमेंट आया, ‘वह रियल लाइफ “पीके” है।’ आखिर में एक ने कहा, ‘कपड़े भी बेटी के ही पहन लिए।’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 hr agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
4 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
4 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
7 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
7 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
8 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
9 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
9 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines