Ira Khan Udaipur Wedding Venue Photos: आमिर खान की लाडली आइरा खान आखिर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। बीते दिन उन्होंने बहुत ही सादे तरीके से अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रजिस्टर कराई है। इस खास मौके पर जहां सभी दूल्हे खूब तैयार होकर आते हैं, वहीं नुपुर बनियान और शॉर्ट्स में ही अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंच गए। पहले दोनों ने शादी रजिस्टर की, इसके बाद रिसेप्शन को खूब एंजॉय किया। इस पार्टी का हिस्सा नीता और मुकेश अंबानी भी बने थे। अब कोर्ट मैरिज के बाद आइरा खान की शादी ताज अरावली रिजॉट एंड स्पा होटल में सात फेरे लेंगे। तो चलिए आपको इस होटल की शानदार फोटोज दिखाते हैं।
हर कमरे से शानदार व्यू
उदयपुर के ताज अरावली रिजॉट एंड स्पा होटल में आइरा खान रीति रिवाज के साथ शादी करने जा रही हैं। इस आलीशान प्रॉपर्टी की बात करें तो इसमें 10 तरह के कमरे हैं, जिसमें फ्री वाईफाई, पूल व्यू, फ्री पार्किंग, रेस्त्रां, सस्पा, मसाज और बार भी है। इस होटल में डीलक्स कमरे हैं, जिसकी कीमत 25 हजार से 28 हजार रुपये है। इस कमरे से बालकनी का शानदार व्यू मिलता है।
photo credit: taj aravali resort and spa
photo credit: taj aravali resort and spa
यह भी पढ़ें: एक्टिंग को सबसे खराब पेशा मानती हैं Gauri, पत्नी की शर्तों पर जीते हैं Shahrukh Khan
शानदार राजस्थानी फूड
इसके अलावा इस होटल में लग्जरी टेंट पैनापरोमा रूम भी है, जिसकी कीमत करीब 33 हजार से 38 हजार रुपये तक है। इस होटल के अंदर फैमिली डाइनिंग एरिया भी है, जिसके बैकग्राउंड को राजस्थानी अंदाज में सजाया गया है। कमरे से बाहर की तरफ बोनफायर का भी एरिया है, जहां म्यूजिक भी सुना जा सकता है। खाने की बात करें तो यहा पर राजस्थानी थाली सर्व की जाती है, जिसमें दाल-बाटी चूरमा समेत कई सारी डिशेज शामिल होती हैं।
image credit: taj aravali resort and spa
image credit: taj aravali resort and spa
इससे पहले राजस्थान इन सेलेब्स की शादी का बना गवाह
बता दें कि पिछले काफी समय से उदयपुर सेलेब्स के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुका है। इससे पहले यहां रवीना टंडन, श्रिया सरन, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, नील नितिन मुकेश, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा और भी कई सेलेब्स शादी रचा चुके हैं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines