Ira Khan Nupur Shikhare Royal Destination Wedding: (इनपुट: के जे श्रीवत्सन) आयरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) अब पति-पत्नी बन चुके हैं। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली अब ये कपल ऑफिशियली मैरिड हैं। बीते दीन इन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज कर हमेशा के लिए अपने रिश्ते को एक नाम दे दिया। इनकी वेडिंग फोटोज और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहे हैं। कपल का शादी पर अतरंगी लुक और उनकी हरकते देख यूजर्स भी दंग हैं। इसी बीच अब इन्हें लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें: अलीबाबा की मरजीना बनीं Ira Khan, लहंगा छोड़ वेडिंग आउटफिट को दिया मॉडर्न तड़का
उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग
रजिस्टर्ड मैरिज के बाद अब आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी और दामाद एक बार फिर शादी करने वाले हैं। अब उनकी रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। राजस्थान के उदयपुर में एक बार फिर आयरा खान- नुपुर शिखरे की होंगी। ताज अरावली रिजॉर्ट एंड स्पा होटल में ये दोनों थीम बेस वेडिंग करने वाले हैं। हालांकि, थीम क्या होगी इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये जरूर पता लग गया है कि आमिर खान की बेटी की शादी में करीब 250 मेहमान शामिल होने वाले हैं। इन सभी के लिए करीब 176 कमरे बुक करवाए जा चुके हैं।
होगी नो गिफ्ट ओनली बेस्ट विशेज पॉलिसी
5 जनवरी को खुद आमिर खान उदयपुर पहुंच जाएंगे, जिसके बाद वो सारी तैयारियां अपने आप संभालने वाले हैं। वहीं, 7 जनवरी से मेहमान भी आयरा और नुपुर की शादी में रंग जमाने के लिए हाजिर हो जाएंगे। फिर 10 जनवरी तक फंक्शन का सिलसिला शुरू रहेगा। इस दौरान आमिर खान की बेटी की शादी साल 2024 की पहली लैविश सेलिब्रिटी वेडिंग होगी। इसमें ‘नो गिफ्ट ओनली बेस्ट विशेज’ पॉलिसी रखी गई है। यानी कोई भी आयरा खान और नुपुर शिखरे के लिए तोहफा नहीं लेकर आएगा।
पहली सेल्फी हुई वायरल
वैसे अब इस शादी में ये कपल क्या पहनने वाला है ये सोचकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। क्या इस बार भी उन्हें कुछ हटके देखने को मिलेगा। या इस बार ये दोनों नॉर्मल ब्राइड और ग्रूम की तरह तैयार होकर आने वाले हैं इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब देखना होगा कि इस उदयपुर वेडिंग में क्या-क्या होने वाला है और कौन-कौन से सितारे इस शादी में शिरकत करेंगे। वैसे शादी के बाद इनकी एक तस्वीर ने भी खूब लाइमलाइट लूटी हुई है जिसमें आयरा और नुपुर बेड पर दिखाई दे रहे हैं। शादी के बाद ये उनकी पहली सेल्फी है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 hr agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
4 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
4 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
7 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
7 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
8 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
9 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
9 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines