बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच उनकी बेटी इरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। बताया जाता है कि इरा बीते सोमवार को अपने पिता आमिर खान से मिलने के लिए उनके घर पर पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि इरा खान कार में बैठी हैं। इस दौरान उनकी आंखें आंसुओं से भरी हुई हैं। वहीं आमिर की लाडली अपने आंसुओं को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।
आमिर खान ने बेटी को लगाया गले
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इरा खान अपने पिता आमिर खान के घर गई थीं। वीडियो में सुपरस्टार अपनी बेटी को गले लगाते हैं और फिर कार में उन्हें बैठाते हुए नजर आए। वहीं आमिर के घर से बाहर निकलते वक्त इरा काफी इमोशनल नजर आईं। वह अपने आंसू को रोकने की कोशिश करती दिखीं। जब पैपराजी ने इरा के इमोशनल मोमेंट को कैमरे में कैद करने की कोशिश की तब फैंस उनके बचाव में आ गए और इरा की प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की।
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बड़ा कैंसर..’ रोजलिन खान ने उमराह करने गईं हिना खान पर फिर कसा तंज
फैंस वीडियो पर दे रहे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो फैंस भी हैरान दिखे। इरा खान के इमोशनल होने के पीछे का क्या कारण है इसका खुलासा तो नहीं हो सका है। हालांकि वीडियो देखने के बाद फैंस इरा की प्राइवेसी को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘उन्हें थोड़ी प्राइवेसी क्यों नहीं मिल सकती? सिर्फ़ इसलिए कि वे सेलेब्स हैं? मत भूलिए कि वे भी इंसान हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उसे अकेला छोड़ दो उसे शांति चाहिए इन नो टीआरपी थैंक्यू।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई कैमरा उनका पीछा करना बंद करो।’
इरा ने फिटनेस कोच से की शादी
इरा खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले साल 2024 में फिटनेस कोच नुपुर शिखर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके अलावा दोनों ने उदयपुर में क्रिश्चन रीति-रिवाजों से शादी भी की थी। अपने पिता आमिर खान और भाई जुनैद खान से हटकर इरा ने हमेशा से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर रखी है। वहीं उनके भाई जुनैद खान की बात करें तो वह ‘महराज’ और ‘लवयापा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
16 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
18 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
19 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
20 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
21 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
22 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines