Ira khan Engagement Video: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने 18 नवंबर को मुंबई में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) संग सगाई की।
सगाई की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहीं। वहीं अब आयरा ने एक अपने इंगेजमेंट सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों एक दूसरे को रिंग पहनाते देखे जा सकते हैं।
इंगेजमेंट वीडियो
क्लिप में ये दोनों एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहना रहे हैं, जिसके बाद बैकग्राउंड में गाना बजने लगता है और होने वाले दूल्हा दुल्हन खुशी से झूमने लगते हैं। दोनों के चेहरे की खुशी को देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्हें इस दिन का कितनी बेसब्री से इंतजार था।
समारोह में आमिर खान, उनकी पूर्व पत्नी किरण राव, एक्ट्रेस फातिमा सना शेख, भतीजे इमरान खान से लेकर आशुतोष गोवारिकर समेत परिवार के अन्य सदस्य और कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए।
आयरा खान की सगाई (Ira Khan Engagement)
आयरा खान ने अपनी सगाई की दिन के लिए लाल रंग का ऑफ शोल्डर गाउन चुना, जिसमें वो काफी खूबसूरत और हॉट दिख रही हैं। वहीं नुपुर शिखरे ब्लैक टक्सीडो में काफी हैंडसम दिखे।
Aamir Khan Daughter Engagement: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने फिटनेस ट्रेनर संग की सगाई
नूपुर ने आयरा को यूं किया था प्रपोज
आयरा खान नूपुर के साइकिलिंग इवेंट में पहुंची थीं उसी दौरान उन्हें शादी का सरप्राइज प्रपोजल मिला था। आयरा ने रोमांटिक प्रपोजल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। क्लिप में आयरा अन्य लोगों के साथ दर्शकों के बीच खड़ी नजर आ रही हैं। नूपुर उनके पास जाते हैं, घुटनों के बल नीचे जाकर उन्हें सरप्राइज देने से पहले क्यूट किस करते हैं।
फिर वो उनसे पूछते हैं, “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इस पर आयरा खुशी-खुशी माइक लेती हैं और जवाब देती हैं, “हां।” ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
2020 में रिलेशनशिप में आए आयरा खान और नुपुर शिखरे अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। बता दें, नुपुर शिखरे आयरा को वर्कआउट सेशन्स दिया करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने आमिर खान को भी फिटनेस ट्रेनिंग दी है। इनके अलावा वो एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भी ट्रेनर रह चुके हैं।
बता दें, आयरा खान आमिर खान की पहली पत्नी, निर्माता रीना दत्ता की बेटी हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
53 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines