Dhanashree Verma Congratulate Virat Kohli: आईपीएल में RCB की जीत का जश्न पूरी दुनिया मना रही है। हालांकि, कुछ लोग Punjab Kings (PBKS) की हार से निराश भी नजर आ रहे हैं। सभी फैंस और सेलेब्स इस वक्त सोशल मीडिया पर आईपीएल के रिजल्ट के बाद अपनी फीलिंग्स और इमोशंस बयां करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच Punjab Kings की हार के बाद युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ का रिएक्शन सामने आया है। धनश्री वर्मा ने अब सोशल मीडिया पर RCB की जीत का जश्न मनाया है।
RCB की जीत पर आया धनश्री का पोस्ट
आपको बता दें, तलाक के बाद धनश्री वर्मा का RCB की जीत पर किया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। फैंस इसी इंतजार में बैठे थे कि कब धनश्री वर्मा इस मामले पर कोई रिएक्शन दें। अब देर से ही सही, लेकिन धनश्री वर्मा ने इस मामले पर सबके सामने रिएक्ट कर दिया है। धनश्री वर्मा ने कुछ ही देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें विराट कोहली आईपीएल 2025 की ट्रॉफी थामे चलते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे बाकी प्लेयर्स चल रहे हैं।
विराट कोहली को धनश्री ने सोशल मीडिया पर दी बधाई
इस तस्वीर में सभी के चेहरों पर जीत की खुशी नजर आ रही है। आपको बता दें, ये क्रिकेटर्स जीत के बाद जितने खुश दिख रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा खुश और एक्साइटेड धनश्री वर्मा नजर आ रही हैं। अब धनश्री ने इस फोटो को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘फाइनली, नंबर 18 के लिए 18। विराट कोहली और टीम को बधाई हो।’ अपने इस पोस्ट में धनश्री वर्मा ने विराट कोहली और अजित राममूर्ति को भी टैग किया है। साथ ही उन्होंने ढेर सारे इमोजी शेयर करते हुए खुशी जताई है।
Dhanashree Verma
यह भी पढ़ें: ‘अब दर्द नहीं होगा…’, Vibhu Raghave के निधन से टूटीं Aneri Vajani; लिखा इमोशनल नोट
आरजे महवश का नहीं आया कोई रिएक्शन
आपको बता दें, एक तरफ धनश्री वर्मा क्रिकेटर विराट कोहली की जीत का जश्न मना रही हैं, तो दूसरी तरफ उनके एक्स हसबैंड की इस मैच में हार हो गई है। वहीं, फैंस को धनश्री वर्मा के अलावा आरजे महवश के रिएक्शन का भी इंतजार है। युजवेंद्र चहल और PBKS की हार पर आरजे महवश कैसे रिएक्ट करती हैं? सभी ये देखना चाहते हैं। दरअसल, आईपीएल के दौरान युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड उन्हें जमकर सपोर्ट कर रही थीं। आरजे महवश कभी खुद को लकी चार्म बता रही थीं, तो कभी प्रेडिक्शन करके सभी का ध्यान खींच रही थीं।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
35 mins ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
1 hr agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
3 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
3 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
3 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines