Preity Zinta In IPL 2204: IPL 2024 का क्रेज इन दिनों हर किसी पर छाया हुआ है। वहीं सेलेब्स भी अपनी टीम को सपोर्ट करने क्रिकेट के मैदान में जाने से नहीं चूकते हैं। बात जब पंजाब किंग्स की हो तो भला उसकी मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा कैसे पीछे रह सकती हैं। गुरुवार रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच हुआ। इस दौरान प्रीति जिंटा अपनी टीम को चीयर करने पहुंची। मैच के दौरान प्रीति के चेहरे पर कभी टेंशन तो कभी एक्सप्रेशन और चुलबुली अदाएं साफ देखने को मिलीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
IPL के मैच के दौरान प्रीति जिंटा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी चुलबुली अदाएं फैंस का दिल जीत रही हैं। वहीं जब उनकी टीम पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की तो एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कभी अपने बालों को हाथ से संवारती तो कभी टीम को ढेर सारे किस भेजकर उन्होंने न सिर्फ टीम का उत्साह बढ़ाया बल्कि फैंस का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें: Maidaan VS Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय और अजय की बॉक्स ऑफिस फाइट में कौन मारेगा बाजी?
बता दें कि पूरे मैच के दौरान कई ऐसे मौके भी आए जब प्रीति जिंटा के चेहरे पर टेंशन साफ देखी गई। गुजरात टाइटंस के 200 रन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पंजाब किंग्स की टीम नूर अहमद की कमाल की गेंदबाजी के सामने 13वें ओवर में 111 रन तक पांच विकेट गंवा चुकी थी। उस समय प्रीति भी एक पल को परेशान दिखी थीं।
लोगों को याद आया पुराना किस्सा
फिलहाल एक्ट्रेस के चेहरे पर टीम की जीत की खुशी साफतौर पर देखने को मिली। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वहीं वीडियो देखने के बाद लोग यह भी याद कर रहे हैं कि एक समय पर प्रीति जिंटा ने ऑक्शन के दौरान शशांक सिंह पर बोली लगाते हुए कहा था कि टीम उन्हें खरीदना नहीं चाहती है। हालांकि आज शशांक सिंह ने कमाल दिखाते हुए अर्धशतक तो लगाया ही। साथ में पूरी बाजी को पलटते हुए टीम को शानदार जीत भी दिलाई।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines