Internet sensation got Limelight: आज के टाइम में सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए कोई भी रातोंरात फेमस हो जाता है। फिर चाहे वो कोई आम इंसान ही क्यों ना हो। इंटरनेट कुछ भी हो बहुत तेजी से फैलता है। कुछ ऐसे भी नाम है, जिन्होंने इंटरनेट के जरिए खूब लाइमलाइट तो बटोरी, लेकिन फिर अचानक से गायब हो गए। हालांकि कुछ ऐसे भी चेहरे हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहे हैं।
कोई रातोंरात हुआ वायरल तो कोई अचानक हुआ गायब
रानू मंडल
साल 2019 में एक चेहरा सामने आया, जिसका नाम था रानू मंडल। जी हां, वही रानू मंडल जिनका रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। रानू का ये वीडियो वायरल होना और फिर वो रातोंरात स्टार बन गई। इतना ही नहीं बल्कि हिमेश रेशमिया ने तो उन्हें गाने का मौका तक दे डाला और वो कई शोज में नजर भी आई, लेकिन ये लाइमलाइट ज्यादा नहीं चल पाई और अब रानू अचानक से गायब हो गई।
सहदेव दिर्दो
इस लिस्ट में बसपन का प्यार गाने वाले सहदेव दिर्दो का नाम भी शामिल है। जी हां, सहदेव दिर्दो ने बसपन का प्यार क्या गाया कि रातोंरात वो स्टार बन गए और बादशाह ने तो सहदेव को अपने साथ गाने तक का मौका दे दिया, लेकिन सहदेव का भी वही हाल हुआ, जो रानू मंडल का हुआ। बसपन का प्यार ने जितनी पॉपुलैरिटी बटोरी, तो उसके बाद सहदेव उतने ही गायब हो गए।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan पहुंचे Qatar, प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, यूजर्स बोले- उन्हें सुपरस्टार मत कहिए वो…
प्रिया प्रकाश वॉरियर
प्रिया प्रकाश वॉरियर, जी हां वही प्रिया, जो साल 2019 में आंख मारकर एकदम से चर्चा में आ गई थी। प्रिया की स्माइल और विंक के दिवाने लोगों ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया और फिल्म ओरु उदार लव के गाने में 10 सेकंड की क्लिप ने इंटरनेट पर धमाका किया, लेकिन इनका भी वही हाल हुआ और वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि प्रिया साउथ की फिल्मों में दिखती जरुर हैं, लेकिन अभी उनका कोई खास मुकाम नहीं है।
अजंलि अरोड़ा
अजंलि अरोड़ा को कौन नहीं जानता। कभी टिकटॉक पर अपने डांस से लोगों को दिवाना बनाने वाली कच्चा बादाम गर्ल अजंलि अरोड़ा आज भी बहुत फेमस है। बता दें कि अजंलि अरोड़ा ने कच्चा बादाम गाने पर डांस किया था, जिसके बाद उन्हें ऐसा फेम मिला कि वो आज भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। रातोंरात स्टार बनीं अंजलि की बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो अक्सर अपने फैंस को लुभाती रहती हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines