International Women’s Day 2025: बात जब वीमेंस डे की आती है तो दिमाग में वीमेन एम्पावरमेंट की छवि सामने आने लग जाती है। फिल्म इंडस्ट्री भी इस दिन को खास तरह से सेलिब्रेट करती है। जाहिर है कि इंडिया में कई सुपरवुमेन हैं और थीं, जिनकी रियल लाइफ से इंस्पायर्ड फिल्में बन चुकी हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें सुपरवुमेन की ‘असली’ कहानी को फिल्मी पर्दे पर बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है।
Mary Kom
साल 2014 में रिलीज हुई बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैरी कॉम’ भारत की पहली महिला बॉक्सर मैरी कॉम की बायोपिक है। इस फिल्म में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम का किरदार निभाया था। ये फिल्म उन सभी महिलाओं की कड़ी मेहनत को समर्पित है, जो पुरुष प्रधान वाले स्टीरियोटाइप को तोड़ती हैं।
Gunjan Saxena: The Kargil Girl
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ भारतीय वायुसेना अधिकारी और पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। इस फिल्म में उनका किरदार एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने निभाया है। 1999 के कारगिल युद्ध की दिग्गज की असली जिंदगी से इंस्पायर ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Aashram 3 से Pyar Ka Professor तक, MX Player पर फ्री में देखें ये 5 वेब सीरीज
Neerja
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘नीरजा’ बहादुर एयरहोस्टेस नीरजा भनोट की बायोपिक है। इस फिल्म में नीरजा का किरदार एक्ट्रेस सोनम कपूर ने निभाया है। 1986 में हुए एक प्लेन हाईजैक में नीरजा ने आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया था और 379 पैसेंजर की जान बचाई थी।
Gangubai Kathiawadi
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। ये बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें मुंबई के कमाठीपुरा की एक कोठेवाली गंगूबाई की कहानी दिखाई गई है। ये महिला बदनाम गली से उठकर शहर के अंडरवर्ल्ड में एक अहम शख्सियत बन गई जिसने इन गलियों में रहने वाली महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाई थी।
Saina
साल 2021 में रिलीज हुई बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘साइना’ भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक है। फिल्म में साइना का किरदार एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने निभाया है। इस फिल्म में साइना के स्ट्रगल और फिर ओलंपिक मेडल तक पहुंचने की जर्नी दिखाई गई है, जो वीमेन एम्पावरमेंट का परफेक्ट उदाहरण पेश करती है।
Manikarnika: The Queen of Jhansi
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झाँसी’ में कंगना रनौत नजर आई हैं। फिल्म में झांसी की रानी की निजी जिंदगी की निजी जिंदगी की कुछ झलकियां देखने को मिली हैं। इसके अलावा 1857 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उनकी लड़ाई को दिखाया गया है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines