Dharmendra & Hema Malini: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दिलचस्प लव स्टोरी, पार की सारी हदें
Edited By Hema Sharma

Hema Malini Net Worth
Edited By Hema Sharma

Hema Malini Net Worth
Dharmendra & Hema Malini: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। दोनों को बॉलीवुड का बेस्ट कपल कहा जाता है। कहा जाता है कि प्यार वो बला है जो सभी सीमाओं के परे होता है। ऐसा ही कुछ इन दोनों के साथ भी हुआ, धर्मेंद्र और हेमा के फैंस भी उन दोनों की लव स्टोरी को जानना चाहते हैं। आज हम आपको उन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी राजा रानी की तरह है। आइए जानते हैं लव स्टोरी से जुड़े किस्से।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी बहुत ही शानदार है। दोनों की मुलाकात साल 1970 में फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ के सेट पर हुई थी। जब धर्मेंद्र ने पहली बार हेमा मालिनी को देखा तो अपना दिल हार बैठे। इस फिल्म में दोनों के काम और जोड़ी की खूब तारीफ हुई। हालांकि हेमा ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई क्योंकि वो शादी-शुदा आदमी को डेट नहीं करना चाहती थीं।

बहुत कम लोगों को पता होगा कि हेमा के प्यार में कई लोग दीवाने हो चुके थे और वो सबके प्रस्ताव को ठुकरा चुकी थीं। दोनों ने कई और फिल्मों में साथ काम किया लेकिन हेमा का दिल धर्मेंद्र के लिए फिल्म प्रतिज्ञा की शूटिंग के दौरान धड़का इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में खुद हेमा मालिनी ने किया।
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना देने वाले धर्मेंद्र की बहुत ही कम उम्र यानी 19 साल में उनके घरवालों ने प्रकाश कौर से शादी कर दी थी। पहली शादी से अभिनेता के चार बच्चे हैं, उनके दो बेटे सनी और अभय देओल भी एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम कर चुके हैं।
आपको ये जानकर हैरानी होगी की हेमा मालिनी के पेरेंट्स उनकी शादी धर्मेंद्र से नहीं बल्कि जितेंद्र से करना चाहते थे। वो ये कतई नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी एक शादीशुदा मर्द से हो। हेमा को न चाहते हुए भी अपने मात-पिता के दबाव में इस रिश्ते के लिए हां करनी पड़ी।

जैसी ही धर्मेंद्र को इस बात का पता चला कि हेमा की शादी जितेंद्र से हो रही है तो वो सीधे हेमा के घर पहुंच गए। उन्हें ये गवारा नहीं था कि उनका प्यार किसी और का हो और उन्होंने इस बात के लिए अपनी ड्रीम गर्ल को राजी भी कर लिया।
वो कहते हैं न कि प्यार कुछ भी करवा सकता है। ऐसा ही कुछ धर्मेंद्र के साथ भी हुआ। जब धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया तो उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने का रास्ता चुना।

और इस राह पर आगे बढ़ते हुए इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा मालिनी से शादी कर ली। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा देओल और आहना देओल हैं।आज भी धर्मेंद्र अपनी दोनों पत्नियों की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: