Inspector Zende: मनोज बाजपेयी की फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे जो की अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है वो एक रियल लाइफ सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की कहानी पर आधारित है। लेकिन बॉलीवुड में या वर्ल्ड सिनेमा में ही पहली बार ऐसा नहीं है जब चार्ल्स शोभराज को सब्जेक्ट के तौर पर लिया गया है। इसके पहले भी कई फिल्में इस अपराधी पर बनाई जा चुकी हैं, हम आपको बताएंगे कि वो कौन से शोज और फिल्में हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix से Z5 तक, OTT पर इस वीकेंड देखें ये 4 लेटेस्ट फिल्में; एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज
ब्लैक वारेंट
यह शो 1980 के दशक की तिहाड़ जेल की सच्ची कहानियों पर आधारित है और उस दौर की क्राइम वर्ल्ड की हलचल को करीब से दिखाता है। इसमें जहान कपूर ने ईमानदार जेलर सुनील गुप्ता का रोल निभाया है, जो सिस्टम की गंदगी से जूझते हुए इंसाफ दिलाने की कोशिश करता है। शो का ट्रीटमेंट डॉक्यूमेंट्री जैसा रियल और थ्रिलर जैसा टाइट है, जो दर्शकों को बांध कर रखता है। इस सीरीज के सेंटर में चार्ल्स शोभराज का किरदार ही दिखाई देता है।
मैं और चार्ल्स
2015 में आई फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ भी चार्ल्स शोभराज की जिंदगी से इंस्पायर्ड थी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने चार्ल्स का रोल निभाया था और उनकी चालाकी, करिश्मा और क्रिमिनल माइंड को बड़े ही असरदार तरीके से दिखाया गया। कहानी पुलिस इंस्पेक्टर अमोद कांत की नजर से कही गई है, जिसे आदिल हुसैन ने निभाया था। फिल्म ने उस दौर का माहौल और शोभराज की मिस्ट्री भरी पर्सनैलिटी को अच्छे से पकड़ने की कोशिश की थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ा असर नहीं डाल पाई, लेकिन क्रिटिक्स ने रणदीप हुड्डा की परफॉरमेंस की काफी तारीफ की थी।
द सरपेंट
नेटफ्लिक्स की मिनी सीरीज ‘द सरपेंट’ भी चार्ल्स शोभराज की कहानियों पर बनी एक पॉपुलर वेब सीरीज है। 2021 में रिलीज हुई इस इंटरनेशनल सीरीज में ताहिर रहीम ने चार्ल्स का रोल निभाया था और उनकी खतरनाक शख्सियत, ठगियों और सीरियल मर्डर की कहानियों को बेहद डिटेल में दिखाया गया। शो खासकर इसलिए अलग लगा क्योंकि इसमें चार्ल्स की ग्लैमरस और डार्क दोनों साइड्स सामने आईं। 70 के दशक का थाईलैंड और एशिया का बैकड्रॉप सीरीज को और भी रियलिस्टिक बनाता है। इस शो को ग्लोबल लेवल पर काफी तारीफ मिली और इसने चार्ल्स की कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा दिया।
कौन था चार्ल्स शोभराज?
चार्ल्स शोभराज को ‘बिकिनी किलर’ के नाम से भी जाना जाता था। इसकी वजह यह थी कि उसके ज्यादातर शिकार विदेश से आए वो टूरिस्ट महिलाएं होती थीं, जो छुट्टियों के दौरान बीच और रिजॉर्ट्स पर अक्सर बिकिनी में नजर आती थीं। चार्ल्स अपने करिश्माई अंदाज से पहले इनसे दोस्ती करता, फिर चालाकी से उन्हें ड्रग्स देता और बाद में उनकी हत्या कर उनकी कीमती चीजें चुरा लेता। धीरे-धीरे एशिया के कई देशों में इस तरह के केस सामने आए, जिससे उसकी पहचान एक ठग से बढ़कर एक खतरनाक सीरियल किलर और ड्रग डीलर की बन गई।
यह भी पढ़ें: अब कहां हैं Inspector Zende और Charles Shobhraj? जानें नेटफ्लिक्स पर आई मूवी की असली कहानी
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
51 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines