Inside Out 2 Become Highest Grossing Movie: इस साल 2024 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2‘ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके अलावा छप्पर फाड़ कमाई करने वाली लिस्ट में प्रभास और दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 एडी’ (646.28 करोड़) और साउथ सुपरस्टार थलापति की हालिया रिलीज फिल्म ‘गोट’ शामिल है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 245.65 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
यहां आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में इन तीनों के नाम पीछे रह गए हैं क्योंकि अमेरिकन एनिमेटेड फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ ने सबसे ज्यादा कमाई करते हुए तीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘इनसाइड आउट 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1.687 बिलियन डॉलर (14 हजार करोड़) की कमाई की है। फिल्म की धांसू कमाई ने हर किसी को सरप्राइज करके रख दिया था। वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो विकीपिडिया पर फिल्म का बजट 200 मिलियन डॉलर (1672 करोड़) बताया गया है। इस फिल्म को आप आज यानी 25 सितंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BJP की वॉर्निंग पर Kangana Ranaut ने दी सफाई, बोलीं- मैं जो बोलती हूं, मेरे निजी विचार
इनसाइड आउट की है सीक्वल
बता दें कि अमेरिकन एनिमेटेड फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो इस वक्त अपने ओटीटी स्ट्रीमिंग की वजह से चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘इनसाइड आउट’ का सीक्वल है, जिसे केल्सी मान ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म की कहानी को मान के साथ लेफॉव ने लिखा है। ‘इनसाइड आउट 2’ की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में एमी पोहलर, डायने लेन, काइल मैकलाचलान और फिलिस स्मिथ जैसे स्टार्स मौजूद हैं। उनके अलावा इस फिल्म में टोनी हेल, माया हॉक और पॉल वॉल्टर हॉसर समेत स्टार्स ने अपना सहयोग दिया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ इस साल 2 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी को पहले पार्ट की कहानी से जोड़कर बनाई गई है। यानी कि अगर आपने ‘इनसाइड आउट’ देखी है तो आप इसके दूसरे पार्ट से रिलेट कर पाएंगे। फिल्म की कहानी में आप देख सकेंगे कि रिले अब 13 साल की हो चुकी है। इस उम्र के बच्चों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। बच्चे की जर्नी कैसे तय होती है इसको इमोशनल एंगल से दिखाया गया है। अपनी जर्नी में रिले गुस्सा, डर, उदासी, चिड़ और खुशी को फील करती है।
इमोशनल जर्नी देख लोग हुए कायल
गौरतलब है कि ‘इनसाइड आउट 2’ को लोगों ने इसलिए ज्यादा प्यार दिया है क्योंकि मेकर्स ने फिल्म को बनाने के लिए ऐसी कहानी को सिलेक्ट किया है, जो अभी तक किसी ने नहीं देखी होगी। हालांकि फिल्म में रिले की जर्नी जैसी रही है, उससे रिलेट हर कोई करता है। इसी इमोशनल और दिलचस्प कहानी देखने के बाद लोग फिल्म की तारीफ करते नहीं थे। यही वजह रही कि ‘इनसाइड आउट 2’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
4 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
5 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
7 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
9 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
9 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
10 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
11 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines