हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कपूर फैमिली के गणेश उत्सव में नहीं दिखीं Alia Bhatt, नन्हे जेह और राहा ने लूटी महफिल

Jeh & Raha A Look Cute in Kapoor Ganpati Utsav: हाल ही में कपूर फैमिली ने गणेश उत्सव मनाया। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान नन्हे जेह और राहा ने खींचा।

विज्ञापन
Jeh & Raha A Look Cute in Kapoor Ganpati Utsav

Jeh & Raha Look Cute in Kapoor Ganpati Utsav: 15 सितंबर को कपूर खानदान ने गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर करिश्मा कपूर ने सेलेब्रेशन की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें करीना कपूर, रणबीर कपूर और बाकी परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट नजर नहीं आईं। इसके अलावा कपूर फैमिली के इस खास पल में मुख्य आकर्षण का केंद्र बने परिवार के दो छोटे सितारे राहा और जेह, जिन्होंने अपने प्यारे अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया।

करिश्मा कपूर ने शेयर की तस्वीरें

करिश्मा कपूर ने तस्वीरों के जरिए गणेश चतुर्थी के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें रणबीर कपूर, करीना कपूर, तैमूर अली खान, जेह अली खान, रणधीर कपूर, बबिता कपूर, कुणाल कपूर, रीमा जैन, अरमान जैन अपनी पत्नी अनिसा मल्होत्रा और उनके बेटे आदर जैन के साथ नजर आ रहे हैं। हर तस्वीर में कपूर परिवार की खुशी और एकता साफ-साफ नजर आ रही है। इसके अलावा करीना कपूर के लाडले जेह और रणबीर कपूर की परी राहा कपूर भी बेहद क्यूट अंदाज में पोज देते हुए नजर आए।

राहा कपूर की झलक फैंस को आई पसंद

एक तस्वीर में राहा को अपने पिता रणबीर कपूर की गोद में बैठे हुए देखा जा सकता है। रणबीर की गोदी में बैठी राहा बेहद प्यारी लग रही हैं और उनके चेहरे पर नन्हीं मुस्कान ने तस्वीरोंं को और भी खास बना दिया। एक दूसरी तस्वीर में रणबीर अपनी बेटी की ओर प्यार से देख रहे हैं जबकि राहा सीधे कैमरे की ओर देख रही हैं। वहीं जेह और तैमूर के मैचिंग आउटफिट्स ने भी हर किसी का ध्यान खींचा। करिश्मा ने इन खूबसूरत यादों को ‘मोदक और यादें’ कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी खूब कमेंट्स किए। हर कोई राहा कपूर की क्यूटनेस पर फिदा हो गया है। इसके अलावा करीना कपूर के लाडले जेह का शैतानी भरा फेस भी लोगों की खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

रणबीर कपूर ने फैमिली पर की बात

हाल ही में रणबीर कपूर ने निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ अपने पारिवारिक जीवन पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने राहा को पहली बार अपनी गोदी में लेने के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि वो एहसास शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। रणबीर ने बताया कि राहा को पकड़ते समय ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई उनके दिल को निकालकर उनके हाथ में रख रहा हो। उन्होंने कहा कि ये प्यार का एक अनोखा अनुभव था, जो उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया था और शायद भविष्य में भी ऐसा अनुभव न होगा।

हालांकि कपूर फैमिली के इन खास पलों में आलिया भट्ट नजर नहीं आईं। इसी बात को लेकर लोगों ने कमेंट्स में कई सवाल भी पूछे। हालांकि खबरों की मानें तो आलिया उस वक्त अपने किसी काम के चलते इस जश्न का हिस्सा नहीं बन पाईं।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की फिल्म के सेट पर हुआ भयानक हादसा, अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें