Influencer Viral Video: आजकल हर किसी पर रील बनाने का ऐसा भूत सवार है कि चाहे जान भी चली जाए, लेकिन रील बननी चाहिए। कभी कोई रेलवे ट्रैक पर तो कभी एयरपोर्ट पर, कभी रोड़ पर तो कभी नदी किनारे… एक रील वीडियो बनाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इसको लेकर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है।
चलती कार में किया डांस
दरअसल, इस वक्त इंटरनेट पर जो वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि दो इंफ्लुएंसर कार में सवार हैं। एक ड्राइविंग सीट पर है और दूसरी महिला इंफ्लुएंसर बगल वाली सीट पर बैठी हैं। दोनों अपनी ही मस्ती में चूर हैं और चलती कार में छम्मक छल्लो गाने पर डांस करते हुए रील बनवा रही हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो ना सिर्फ वायरल हो रहा बल्कि इसको लेकर यूजर्स ने चिंता भी जाहिर की है।
यूपी पुलिस ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि खुद तो मरेंगी दूसरों को और मारेंगी… यही कारण है हादसे का!… तस्वीरें हैं नेशनल हाईवे NH 9 की… #गाजियाबाद से #दिल्ली तरफ जाते हुए। छम्मक छल्लो गाने पर बनाई गई #Reel थार… UP14FR5113 #VideoViral हो रहा। @Uppolice @DelhiPolice #Ghaziabad #Delhi #NH9. इसके बाद यूपी पुलिस ने इस पर तुरंत रिएक्ट किया और गाजियाबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि @ghaziabadpolice, Kindly look into it. @uptrafficpolice.
इस तरह की चीजों से मिलता है हादसों को बढ़ावा
गौलतलब है कि इस तरह चीजें ही सड़क हादसों को बढ़ावा देती हैं। ऐसे में कब किसके साथ क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। सड़क पर अक्सर वाहन तेज गति से ही जाते हैं और जब इस तरह की चीजें होती हैं, तो कई बार कंट्रोल छूट जाता है, जिससे सड़क हादसे की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इनकी आलोचना की है और यूपी पुलिस की सराहना की है।
इंटरनेट पर हो रही चर्चा
एक यूजर ने इस पर लिखा कि ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए, इनकी वजह से ही दूसरे लोगों का जीवन खत्म हो जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि महिला है, तो क्या कानून हाथ में लेंगी? तीसरे यूजर ने कहा कि स्वांग कर स्वर्ग वाली जिंदगी का दिखावा करते हुए, स्वर्ग का रास्ता खोलने का आसान तरीका। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Richa Chadha-Ali Fazal के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines