Indira Krishnan, Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बीते कुछ टाइम से खूब चर्चा में हैं। खबरों के बाजार में भी सलमान खान को लेकर तमाम तरह की खबरें हैं। हालांकि, इस वक्त भाईजान अपने ‘दबंग रिलोडेड’ इवेंट को लेकर भी लाइमलाइट हैं। ये इवेंट 7 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। इस बीच हम आपको सलमान खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा बता रहे हैं कि जब एक एक्ट्रेस सलमान खान को थप्पड़ मारने से भी हिचक गई थीं। इसका खुलासा भी खुद एक्ट्रेस ने ही किया था। आइए जानते हैं कि आखिर क्या था ये किस्सा?
फिल्म ‘तेरे नाम’
दरअसल, बात तब की है जब सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ आई थीं। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा भूमिका चावला और इंदिरा कृष्णन का भी अहम रोल था। फिल्म में इंदिरा कृष्णन ने उनकी बड़ी बहन का रोल अदा किया था। एक बार इस फिल्म के बारे में बात करते हुए खुद इंदिरा कृष्णन ने कहा था कि फिल्म का एक सीन ऐसा था, जहां पर मुझे सलमान खान को थप्पड़ मारना था।
बहुत डर गई थीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उस दौरान सलमान खान ने मुझसे कहा था कि अगर जरा-सा भी लगा ना तो देखना फिर मैं क्या करता हूं। मैं हल्ला कर दूंगा, जैसे ही एक्ट्रेस ने सलमान की ये बात सुनी तो वो हैरान रह गई और बहुत डर गई थीं। उन्होंने बताया कि उस वक्त डर के मारे उनके हाथ तक कांपने लगे थे। इंदिरा ने बताया कि उस सीन को करने के लिए मेरे ऊपर बहुत प्रेशर था। हालांकि, ये सिर्फ एक मजाक था, जिसके बारे में मुझे बाद में पता लगा।
सलमान का वर्कफ्रंट
बता दें कि सलमान खान हमेशा ही अपने काम के लिए पॉपुलर रहे हैं। इस वक्त भी एक्टर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, अगर सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके खाते में कई कमाल की फिल्में हैं, जिसमें ‘सिकंदर’, ‘टाइगर वर्सेज पठान’, ‘किक 2’ और ‘दबंग 4’ जैसी कमाल की फिल्में शामिल हैं।
बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं सलमान
वहीं, अगर एक्टर के करंट वर्कस्टेटस की बात करें तो सलमान खान इन दिनों टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 18 को भी होस्ट कर रहे हैं। हालांकि इस बार सलमान खान अपने दुबई इवेंट की वजह से शो में नजर नहीं आएंगे, जिससे शो के फैंस मायूस हैं। बता दें कि सलमान खान की जगह शो में इस बार फराह खान बतौर होस्ट नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- 90 के दशक की हसीना, कभी टॉपलेस फोटोशूट कभी अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन, अब क्यों वापस लौटी?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
2 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
4 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
19 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
23 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines