India’s Most Successful Actor: मनोरंजन जगत में हर एक सितारा खुद को साबित करने के लिए पूरी मेहनत करता है। फिर चाहे वो बॉलीवुड स्टार हो या फिर साउथ का कोई सुपरस्टार। आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में 100 या 200 नहीं लगभग 900 फिल्मों में काम किया। इस सुपरस्टार ने 700 फिल्मों में लीड रोल निभाया और उनमें से 40 फिल्मों में डबल रोल से लोगों का दिल जीता।
कौन हैं ये सुपरस्टार?
अगर आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो वह कोई और नहीं बल्कि ‘प्रेम नजीर’ हैं। जी हां, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की और एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। नजीर ने एक साल में 39 फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय भी दिया जाता है। इतनी सारी फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद उनके अभिनय में कभी कोई कमी नहीं आई और उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता।
‘मरुमकल’ से डेब्यू
प्रेम नजीर ने साल 1952 में फिल्म ‘मरुमकल’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘विसापिन्टे विली’ में अहम भूमिका निभाई, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली और वो एक पॉपुलर नाम बन गए। प्रेम नजीर का असली नाम ‘अब्दुल खादर’ था, लेकिन इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने के लिए उन्होंने अपना नाम बदला और ‘प्रेम नजीर’ रख लिया, जो आगे जाकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का एक मशहूर नाम बन गया।
Prem Nazir
हबीबा बीवी से हुई थी प्रेम की शादी
इसके साथ ही अगर नजीर की पर्सनल लाइफ पर बात करें तो उनकी शादी हबीबा बीवी से हुई थी। कपल का एक बेटा (शनावास) और तीन बेटियां हैं, जिसमें लैला, रसिया और सबसे छोटी बेटी रीता है। शनावास की पत्नी आयशा बीवी प्रेम नजीर की सबसे बड़ी बहन सुलेखा बीवी की बेटी हैं। प्रेम नजीर के बेटे शनावास ने भी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन वह अपने पिता की तरह सफल नहीं हो सके। प्रेम नजीर की तीसरी पीढ़ी, शनावास के बेटे शमीर खान ने एक मलयालम फिल्म ‘उप्पुकंदम ब्रदर्स बैक इन एक्शन’ में अभिनय किया है।
भाई का भी फिल्म इंडस्ट्री से रिश्ता
प्रेम नजीर के छोटे भाई प्रेम नवास (अब्दुल वहाब) ने भी कुछ फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि वह अपने परिवार में फिल्मों में अभिनय शुरू करने वाले पहले व्यक्ति थे, लेकिन बाद में उन्होंने ‘अग्निपुत्री’, ‘थुलावर्षम’, ‘पूजाक्कु एडुकथा पुक्कल’, ‘नीति और केनी’ जैसी कुछ फिल्मों को बनाया। प्रेम नवास के इकलौते बेटे, प्रेम किशोर ने भी दो मलयालम फिल्मों ‘वेकेशन और थस्करपुत्रन’ में अभिनय करके इंडस्ट्री में कदम रखा है।
यह भी पढ़ें- 15 करोड़ टिकट बिके, 4000 करोड़ की कमाई; 60 साल पहले रिलीज हुई थी सबसे ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines