ना सिर्फ थिएटर्स बल्कि आज-कल ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी अपना एक अलग ही जलवा है। कई बार देखने को मिलता है कि फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज ना होने के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज हो जाती हैं। डारेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों और सीरीज को भी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है और वो पॉपुलर हो जाती हैं। इस बीच स्टार्स हम आपको ये बता रहे हैं कि ओटीटी पर इंडिया में हाईएस्ट ओटीटी पेड स्टार कौन हैं? अगर आप सोच रहे हैं कि ये शाहरुख या सलमान खान में से कोई होगा? तो ऐसा नहीं है… अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
इंडिया का हाईएस्ट ओटीटी पेड स्टार
अगर आप सोच रहे हैं कि स्टार्स सिर्फ थिएटर्स रिलीज फिल्मों के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं, तो ऐसा नहीं है बल्कि ओटीटी पर भी स्टार्स की फीस खूब मोटी होती है। अब अगर इंडिया में हाईएस्ट ओटीटी पेड स्टार की बात करें तो इस लिस्ट में कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन का नाम आता है। जी हां, अजय देवगन ही वो स्टार हैं, जो ओटीटी पर सबसे ज्यादा फीस लेते हैं।
‘रुद्र: एज ऑफ डार्कनेस’
गौरतलब है कि अजय देवगन ने ‘रुद्र: एज ऑफ डार्कनेस’ से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। अजय की इस सीरीज को लोगों ने बेहद पसंद किया था और खूब प्यार दिया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, देवगन ने इस सीरीज के सात-एपिसोड वाले सीजन के लिए 125 करोड़ रुपये की भारी फीस चार्ज किए थे। इसके हिसाब से अजय ने एक एपिसोड के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। अजय की ये फीस भारतीय ओटीटी इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा रकम है।
दूसरे नंबर पर कौन?
बता दें कि अजय की ये वेब सीरीज ब्रिटिश शो लूथर का हिंदी रीमेक है, जो खूब पॉपुलर हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान ओटीटी स्पेस में दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं, जिन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स’ सीजन 2 के लिए 15-20 करोड़ रुपये चार्ज किए। वहीं, वरुण धवन ने कथित तौर पर ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के लिए 12-15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जो स्ट्रीमिंग की दुनिया में उनका पहला शो था।
यह भी पढ़ें- आमिर खान के यूट्यूब चैनल को 24 घंटे में मिले कितने सब्सक्राइबर? इंस्पेक्टर वाली वीडियो पर सबसे ज्यादा व्यूज
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines