India’s Higest Paid Actor: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अल्लू की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज हुई है, तो जाहिर कि वो लोगों के बीच चर्चा में होंगे। फिल्म को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। साथ ही ये भी चर्चा हो रही है कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने 300 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं। इसी के साथ उन्हें इंडिया के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर यानी भारत के हाईएस्ट-पेड एक्टर की लिस्ट में पहले नंबर पर आने की बात कही गई, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, 300 करोड़ की मोटी फीस लेने के बाद भी अल्लू अर्जुन इस लिस्ट में पहले नंबर पर नहीं है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है इंडिया का हाईएस्ट-पेड एक्टर?
हाईएस्ट पेड एक्टर नहीं अल्लू अर्जुन
दरअसल, हाल ही में The Hollywood Reporter India ने साल 2024 के हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि भले ही अल्लू अर्जुन ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए 300 करोड़ रुपये (रिपोर्ट्स के अनुसार) चार्ज किए हैं, लेकिन फिर भी वो पहले नंबर पर नहीं हैं।
शाहरुख खान टॉप पर
जी हां, इस फिल्म में पहले नंबर पर ‘जवान’ एक्टर शाहरुख खान हैं। गौरतलब है कि किंग खान की इस साल यानी 2024 में एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को कोई भी नहीं तोड़ पाया है। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के अनुसार, फिल्म ‘पठान’ के लिए शाहरुख खान का प्रोफिट पार्ट 55% था, जिससे उन्हें 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ। यही कारण है कि वो देश में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर हैं।
100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
इसके अलावा अगर बाकी स्टार्स की बात करें तो सलमान खान अपनी फिल्मों के सैटेलाइट और डिजिटल अधिकारों से प्रोफिट शेयर लेते हैं, जिससे उनकी कमाई लगभग 200 करोड़ रुपये होती है। वहीं, आमिर खान की बात करें तो वो 60% प्रोफिट लेते हैं। इस लिस्ट में सिर्फ ऋतिक रोशन एक अकेले ऐसे स्टार हैं, जो हर फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।
रजनीकांत और विजय 200 करोड़ करते हैं चार्ज
वहीं, अगर अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणबीर कपूर की बात करें तो 70-80 करोड़ रुपये की फीस के साथ वो दूसरे नंबर पर हैं। साउथ में रजनीकांत, विजय, प्रभास और राम चरण कथित तौर पर एक फिल्म से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। अधिक कमाते हैं। रजनीकांत और विजय की हालिया फीस 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार ये पूर्व Miss Universe? किस फिल्म में किसके साथ दिखेगी हसीना?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
3 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
7 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
9 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
10 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
11 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines