India’s Got Latent Controversy: पॉपुलर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभी भी उनको लेकर बातें हो रही हैं और पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुआ विवाद अभी भी शांत नहीं हुआ है। हाल ही में आशीष चंचलानी और रणवीर अल्लाहबादिया ने साइबर सेल से संपर्क किया था। दोनों ने अपना बयान देने के लिए सेल से बात की थी। इस बीच अब रणवीर के समय के शो में जाने की वजह सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या थी वो वजह?
महाराष्ट्र साइबर सेल को दिया बयान
ये तो सभी जानते हैं कि हाल ही में रणवीर ने महाराष्ट्र साइबर सेल को अपना बयान दिया है। इस दौरान रणवीर ने इस शो में जाने की वजह बताते हुए एक अधिकारी से बताया कि वो और समय दोस्त हैं, इसलिए वो समय के शो पर गए थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस शो के लिए उन्होंने कोई फीस भी चार्ज नहीं की थी। बीयरबाइसेप्स ने आगे बताया कि दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती है और इसलिए दोनों ही एक-दूसरे के शो में जाते रहते हैं।
सुप्रीम कोर्ट से राहत
बीते दिन यानी सोमवार 24 फरवरी को रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी, साइबर सेल के नवी मुंबई कार्यालय में पूछताछ के लिए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि रणवीर को सुप्रीम कोर्ट से राहत भी मिली है। हालांकि, अदालत ने यूट्यूबर को उनकी अभद्र टिप्पणी के लिए फटकार भी लगाई थी। कोर्ट ने अल्लाहबादिया को चल रही जांच में सहयोग करने और बिना अनुमति के देश छोड़ने से रोकने के लिए भी कहा है।
अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं समय
साथ ही उन्हें ठाणे पुलिस को अपना पासपोर्ट जमा करने का भी आदेश सुप्रीम कोर्ट से मिला हुआ। वहीं, अगर समय की बात करें तो समय रैना इस वक्त देश में नहीं हैं और वो अपना अमेरिका और कनाडा का दौरा कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि समय रैना को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। समय को साइबर सेल ने समन भेजा है, लेकिन अभी वो अपने दौरे की वजह से सेल के सामने पेश नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Govinda-Sunita Ahuja के तलाक की उड़ रही अफवाहें, आखिर क्या है वजह?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines