India’s Got Latent Controversy: पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद से पूरे देश में माहौल गर्म हो गया। इस विवाद के बाद से रणवीर, अपूर्वा, समय सहित शो के बाकी लोगों के लिए भी परेशानी बढ़ गई। हाल ही में रणवीर और अपूर्वा महिला आयोग पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया। अब इसके बाद रणवीर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस उन्हें लेकर जाती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
रणवीर अल्लाहबादिया का नया वीडियो
दरअसल, हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया गुवाहटी में असम पुलिस के सामने पेश हुए। इस दौरान का उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर अल्लाहबादिया को पुलिस हाथ पकड़कर ले जा रही है। बता दें कि रणवीर को पिछले हफ्ते असम पुलिस के सामने पेश होना था। वहीं, अब आज ‘बीयरबाइसेप्स’ का वीडियो सामने आया है।
गुवाहटी क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ गुवाहटी में भी मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद असम पुलिस ने उन्हें समन भेजा था। पिछले हफ्ते गुवाहटी क्राइम ब्रांच ने आशीष चंचलानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। क्राइम ब्रांच के ऑफिस जाने के बाद आशीष से कई घंटों तक पूछताछ हुई थी। वहीं, अब रणवीर को असम पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए हैं।
पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर कमेंट
गौरतलब है कि रणवीर अल्लाहबादिया ने पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर आपत्तिजनक कमेंट किया था, जिसके बाद से पूरे देश में माहौल गरम हो गया। लोगों ने शो और शो के लोगों को खूब ट्रोल किया। इतना ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर फटकार लगाई थी और रणवीर को कहा था कि आपका ये कमेंट दिखाता है कि आपकी मानसिकता क्या है?
देश में नहीं हैं समय रैना
वहीं, अगर समय की बात करें तो समय रैना इस वक्त देश में नहीं हैं। हालांकि, पूछताछ के लिए उन्हें भी बुलाया जा चुका है, लेकिन वो इस वक्त अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं। जब समय वापस आ जाएंगे, तो आकर अपना बयान दर्ज करवाएंगे।
यह भी पढ़ें- Zaid की बीमारी पर क्यों उठे सवाल? Malik Family ने कब-कब खेला ‘पब्लिसिटी स्टंट’?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
57 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines