India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद के बाद से ही ये मामला गरमाया हुआ है। आज इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने रणवीर को तगड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपके दिमाग में जो गंदगी भरी हुई है, वो इस शो के जरिए बाहर आई। आइए जानते हैं कि कोर्ट ने क्या-क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
रणवीर अल्लाहबादिया की भद्दी टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपके इस स्टेटमेंट को अश्लीलता नहीं कहा जाएगा तो किसे कहा जाएगा? आपको लगता है कि आपको ये सब कहने का लाइसेंस मिला हुआ है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपके दिमाग में जो गंदगी भरी हुई है वो इस शो के जरिए बाहर आई है और कोर्ट ऐसी सूरत में आपको राहत क्यों देगा?
राज्य सरकार कार्रवाई करेगी
इतना ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को मिल रही धमकियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा और राज्य सरकार उन पर कार्रवाई करेगी। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि जिस तरह की टिप्पणी रणवीर ने की है वो बेटियों को शर्मिंदा महसूस कराएगी। माता-पिता शर्मिंदा महसूस करेंगे और पूरा समाज शर्मिंदा महसूस करेगा। अश्लीलता के इस लेवल तक आप पहुंच गए है और आपने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है?
रणवीर को अंतरिम सुरक्षा
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया को भारत भर में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के संबंध में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दे दी है, जिससे रणवीर को राहत मिली है। कोर्ट ने रणवीर को जांच में पूरी तरह से सहयोग करने की शर्त पर अंतरिम सुरक्षा दी है। इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले में रणवीर के खिलाफ और एफआईआर दर्ज नहीं करने के लिए भी कहा है।
पुलिस के पास जमा कराना होगा पासपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को अपना पासपोर्ट पुलिस के पास जमा करने के लिए भी कहा है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि वो कोर्ट की परमिशन के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकते। बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया ने पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर कुछ ऐसा कहा, जिससे पूरे देश में हंगामा मच गया और लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की।
रणवीर ने मांगी है माफी
हालांकि, लोगों में गुस्सा देखने के बाद रणवीर ने एख वीडियो जारी करते हुए माफी भी मांगी, लेकिन सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रणवीर को लेकर चर्चा बंद नहीं हुई। इसके बाद जब पुलिस ने रणवीर से संपर्क किया, तो वो गायब मिले और उनका फोन भी बंद आया। साथ ही उनके घर पर भी ताला लगा मिला। इसके बाद रणवीर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि भाग नहीं रहे बल्कि डरे हुए हैं क्योंकि उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है।
यह भी पढ़ें- Samay Raina-Ranveer Allahbadia पर एक और FIR, अब किसने दर्ज कराया मामला?
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
56 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines