---विज्ञापन---

Samay Raina-Ranveer Allahbadia पर एक और FIR, अब किसने दर्ज कराया मामला?

India's Got Latent Controversy: मशहूर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में हुए विवाद के बाद पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। अब इन दोनों सहित अन्य लोगों पर नई एफआईआर हुई है।

---विज्ञापन---

India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद विवाद बढ़ गया। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार कर इस विवाद को लेकर चर्चा हो रही है। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। जी हां, जानकारी की मानें तो रणवीर और समय रैना की परेशानी कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। अब इन दोनों पर एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। आइए जानते हैं कि अब किसने ये मामला दर्ज कराया है?

किसने दर्ज कराई एफआईआर?

दरअसल, यूट्यूब रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में भद्दा कमेंट करने के बाद यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें कि जयपुर में ये केस ‘जय राजपूताना संघ’ ने दर्ज कराया है, जिसमें समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा और अन्य लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट, बीएनएस एक्ट और अन्य अधिनियमों की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

खार पुलिस स्टेशन भेजी गई FIR

बता दें कि अब इस एफआईआर को जीरो एफआईआर के रूप में खार पुलिस स्टेशन भेजा गया है क्योंकि घटनास्थल खार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में है। बताते चलें कि खार में इससे पहले कोई एफआईआर नहीं हुई है लेकिन पुलिस पूछताछ कर रही थी। वहीं, अगर इस मामले में एफआईआर की बात करें तो वो असम पुलिस के साथ गुवाहाटी साइबर और महाराष्ट्र साइबर में दर्ज कराई गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

---विज्ञापन---

सुप्रीम कोर्ट कल कर सकता है सुनवाई

बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया की याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट की मानें तो वहां से पता लगा है कि मामला 18 फरवरी, 2025 यानी कल सूचीबद्ध हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया को फिर से एक नया समन भी भेजा है।

क्या है मामला?

वहीं, अगर इस पूरे केस की बात करें तो पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर ने कुछ ऐसा कहा जिससे हर तरफ हंगामा मच गया और पूरे देश के लोगों में गुस्सा भर गया। रणवीर ने माता-पिता को लेकर भद्दा कमेंट किया और सभी लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। इसकी वजह से रणवीर और समय को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। साथ ही शो के अन्य लोगों को भी हर कोई भला-बुरा कहता नजर आ रहा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये मामला कहां जाकर रुकता है क्योंकि इस पर हर रोज कुछ ना कुछ बढ़ता ही जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Monalisa Bhosle को लेकर Sanoj Mishra की अपील, फिल्ममेकर ने वायरल गर्ल को लेकर क्या कहा?

First published on: Feb 17, 2025 07:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola