India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ को लेकर हुआ विवाद अभी भी चर्चा में है। इस शो में हुए विवाद के बाद समय रैना, अपूर्वा मखीजा और रणवीर अल्लाहबादिया के अलावा भी कई लोग मुश्किल में फंसे हुए हैं। इस बीच अब इस मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, समाय रैना के अलावा शो के बाकी लोगों को समन भेजा था। वहीं, अब समय और अपूर्वा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होंगे।
समय और अपूर्वा NCW के सामने होंगे पेश
दरअसल, पॉपुलर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ में कथित तौर पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणियों के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने समय, अपूर्वा, रणवीर और बाकी को समन भेजा था और इन लोगों को 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे दिल्ली स्थित एनसीडब्ल्यू कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन अब समय और अपूर्वा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होंगे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की परमिशन मांगी थी, जो मंजूर हो गई है।
कंटेंट क्रिएटर्स को NCW का समन
बता दें कि इस मामले में एनसीडब्ल्यू ने रणवीर को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। रणवीर, समय और अपूर्वा के अलावा एनसीडब्ल्यू ने जसप्रीत सिंह, आशीष चंचलानी, तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा समेत बाकी कंटेंट क्रिएटर्स को भी समन भेजा है। दरअसल, महिला आयोग ने इस शो में भद्दे कमेंट्स पर आपत्ति जताई थी और इसकी वजह से इन सभी को महिला आयोग ने समन भेजा था।
क्या है पूरा मामला?
इसी के साथ अगर इस पूरे मामले की बात करें तो समय रैना के शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ में रणवीर के विवादित कमेंट को लेकर ये पूरा बवाल हुआ है। रणवीर के कमेंट से पूरे देश के लोग गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो चुके हैं। लोगों की तीखी निंदा के बाद रणवीर ने एक वीडियो शेयर करके सभी से माफी भी मांगी, लेकिन फिर भी ये विवाद कम नहीं हुआ और लोगों ने रणवीर और शो पर कार्रवाई की मांग की है।
रणवीर ने शेयर किया पोस्ट
वहीं, अगर रणवीर की बात करें तो जब मुंबई पुलिस ने रणवीर से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद आया और उनके घर पर भी ताला लगा मिला। साथ ही रणवीर के वकील से भी बात नहीं हो पा रही थी। इसके बाद चर्चा हुई कि रणवीर कहीं गायब हो गए हैं, लेकिन फिर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं भाग नहीं रहा हूं बल्कि डरा हुआ है। लोग मुझे मारने की धमकी दे रहे हैं और मेरी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर घुस गए। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।
यह भी पढ़ें- 2025 में Chhaava ही नहीं ये फिल्में भी हुईं 100 करोड़ी, बॉक्स ऑफिस पर जमकर बरसें नोट
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines