India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद के बाद से ही कॉमेडियन समय रैना और मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया भी विवादों में घिरे हुए हैं। अब रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। जी हां, रणवीर अल्लाहबादिया की अपील पर कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई रणवीर की मांग
दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया पर जो केस दर्ज हुआ है, उसके बाद यूट्यूबर को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। ऐसे में रणवीर अल्लाहबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और इस केस पर तत्काल सुनवाई की मांग की, लेकिन अब कोर्ट से रणवीर को निराश होना पड़ा है। जी हां, सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया की तुंरत सुनवाई की मांग को ठुकरा दिया है।
जस्टिस संजीव खन्ना ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने अल्लाहबादिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ से कहा कि मौखिक तौर पर वो तुरंत सुनवाई की मांग पर विचार नहीं कर सकते। इतना ही नहीं बल्कि जस्टिस संजीव खन्ना ने अल्लाहबादिया के वकील से कहा कि वो पहले रजिस्ट्री से संपर्क करें। बता दें कि अल्लाहबादिया ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की है।
एक जगह सुनवाई हो- वकील
इसके अलावा रणवीर के वकील डॉ. अभिनव चंद्रचूड़ ने कहा कि अल्लाहबादिया के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। आज भी रणवीर को गुवाहटी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि अदालत रणवीर के खिलाफ दायर सभी एफआईआर की जांच और सुनवाई का आदेश एक जगह करने के लिए दें, जिससे रणवीर को अलग-अलग राज्यों में भाग-दौड़ ना करनी पड़े।
‘इंडियाज गोट लेटेंट’ को लेकर हुआ विवाद
गौरतलब है कि ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया पर कई राज्यों में केस दर्ज है। बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ सामाजिक मर्यादा भंग करने, सार्वजनिक तौर पर अश्लील और अमर्यादित टिप्पणियों वाले शो संचालित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इस केस में रणवीर के अलावा भी कई लोगों के नाम हैं।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE! मैं ब्रा तक नहीं पहन पाती थी, वो रेडिएशन के बाद…? Hina Khan के कैंसर पर Rozlyn Khan का तंज
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines