India’s Got Latent Controversy: पॉपुलर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ का विवाद इन दिनों खूब गरमाया हुआ है। पूरे देश में इस विवाद की चर्चा हो रही है और हर कोई इसके बारे में बातें कर रहा है। इस विवाद के बाद कॉमेडियन समय रैना और मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के अलावा भी कई लोग मुश्किल में फंसे हुए हैं। इस बीच अब रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अब क्या है नया अपडेट?
रणवीर अल्लाहबादिया को दूसरा नोटिस
दरअसल, जानकारी मिल रही है कि मुंबई पुलिस की खार पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया को दूसरा नोटिस भेजा है। जी हां, पुलिस कल रणवीर अल्लाहबादिया का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें बुलाएगी। गौरतलब है कि रणवीर अल्लाहबादिया को इसके पहले भी पुलिस ने नोटिस भेजा है। बता दें कि इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है और अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।
आशीष चंचलानी को पूछताछ के लिए समन
इसके अलावा असम पुलिस ने भी रणवीर के अलावा आशीष चंचलानी को पूछताछ के लिए समन जारी किया। गौरतलब है कि असम पुलिस ने ना सिर्फ समय और रणवीर बल्कि कई लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना समेत पांच लोगों के खिलाफ असम पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया था। इसकी जानकारी खुद असम सीएम ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दी है।
‘अश्लीलता को बढ़ावा देना’
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि इस शो में ना सिर्फ ‘अश्लीलता को बढ़ावा देना’ बल्कि ‘अश्लील चर्चा में शामिल होने’ के लिए भी रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना सहित अन्य इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीएम बिस्वा ने अपने पोस्ट में कहा था कि यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और अन्य का नाम भी अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए एफआईआर में शामिल किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मशहूर शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) विवादों में घिरा हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक में इस शो को लेकर बातें हो रही हैं। शो के हालिया एपिसोड में ऐसा कुछ देखने और सुनने को मिला, जिसके बाद ना सिर्फ शो की ऑडियंस बल्कि पब्लिक भी भड़की हुई है। लोगों ने ना सिर्फ शो के खिलाफ विरोध जताया है बल्कि समय रैना (Samay Raina) और गेस्ट बनकर आए यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Mukhija) को भी जमकर लताड़ लगाई है।
यह भी पढ़ें- Samay Raina पर गिरफ्तारी का संकट? अब कहां हैं कॉमेडियन, क्या कहते हैं वकील?
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
54 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines