India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस शो में जो भी हुआ, उससे पूरा देश वाकिफ है और हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। कुछ लोगों में जहां शो को लेकर आक्रोश है, तो कुछ इसके सपोर्ट में भी बात कर रहे हैं। इसके अलावा समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया भी लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं और अब देखने वाली बात ये होगी कि इन बढ़ती मुश्किलों का समय रैना कैसे सामना करेंगे? आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला? और कैसे समय की परेशानी बढ़ी है?
कैसे बढ़ी समय की परेशानी?
दरअसल, इस वक्त समय रैना इंडिया में नहीं हैं। इन दिनों समय अपने यूएस और कनाडा दौरे में व्यस्त हैं। बता दें कि समय का ये दौरा 6 फरवरी से शुरू हुआ था, जो डलास से शूरू होकर 2 मार्च को शिकागो में खत्म होना था, लेकिन अब समय के खिलाफ समन जारी हो गया और ऐसे में उनकी मुसीबतें और बढ़ गई हैं। समन जारी होने के बाद समय को अपने इस विदेश दौरे को रद्द करना होगा और वापस देश आना होगा।
वापस नहीं आए तो क्या होगा?
अब सवाल ये भी है कि अगर समय ने अपना ये विदेश दौरा रद्द नहीं किया और वो वापस इंडिया नहीं आए, तो क्या होगा? अगर समय भारत वापस नहीं लौटे या फिर उन्हें अदालत से राहत नहीं मिली तो समन के अनुसार ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि, अगर समय के वकील की बात करें तो बीते दिन यानी बुधवार को समय के वकील ने समय के वापस आने की जानकारी दी थी।
17 मार्च को वापस लौटेंगे समय- वकील
दरअसल, बुधवार को समय रैना के वकील ने साइबर सेल को बताया था कि कॉमेडियन इस वक्त अमेरिका में हैं और 17 मार्च को वापस लौटेंगे। वहीं, अगर समय की बात करें तो इस पूरे विवाद के बाद समय रैना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए समय ने कहा कि उन्होंने अपने सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं।
रणवीर अल्लाहबादिया भी बुरे फंसे
बता दें कि इस पूरे मामले में ना सिर्फ समय बल्कि मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया भी फंसे हुए हैं। इसके अलावा असम पुलिस ने भी इस मामले को सख्ती से लिया था और पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। असम पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें- APSCW ने NCW से की Elvish Yadav के खिलाफ एक्शन की मांग, Chum Darang पर किया था कमेंट
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
11 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
12 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
15 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
16 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
21 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
22 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
23 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines