India’s Biggest Hit Film: बात जब हिंदी सिनेमा की होती है, तो कई हिट फिल्मों के नाम जहन में आते हैं। फिर चाहे उसका कोई भी जॉनर क्यों ना हो। हिंदी सिनेमा ने हमेशा ही अपने दर्शकों का दिल जीता है और लोगों में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। हालांकि कई बार हिंदी सिनेमा की बड़े बजट की फिल्मे वो कमाल नहीं कर पाती, जो छोटे बजट की फिल्म कर देती हैं। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे रिलीज हुए 49 साल बीत गए हैं, लेकिन आज भी इस फिल्म का जलवा बरकरार है। अगर आप भी इस फिल्म के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
1975 में रिलीज हुई थी फिल्म
दरअसल, हम बात कर रहे हैं, साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ की, जिसे महज 25 लाख रुपये में बनाया गया था। 1975 की भक्ति फिल्म ‘जय संतोषी मां’ हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी स्लीपर हिट साबित हुई। ‘जय संतोषी मां’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। एजडेस्टेड फॉर इनफ्लेशन के लिए यह आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के करीब होगा। इसके साथ ही ये फिल्म सबसे ज्यादा प्रोफिट वाली अब तक की भारतीय फिल्म है, जिसका रिकॉर्ड अभी भी कायम है। जी हां, अब तक कोई भी हिंदी फिल्म अकेले घरेलू कमाई में अपने बजट से 20 गुना ज्यादा कमाई नहीं कर पाई है।
फिल्म में नहीं था कोई बड़ा स्टार
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन विजय शर्मा ने किया था। इस फिल्म में संतोषी मां की कहानी दिखाई गई है कि वो कैसे अपने भक्तों पर दया करती हैं। साथ ही उनके चमत्कारों का अनुसरण किया गया है। फिल्म की कास्ट में कोई बड़ा सितारा नहीं था, लेकिन वाबजूद इसके इस फिल्म ने दर्शकों के दिल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जो आज भी बनी हुई है।
आज भी कायम है ‘जय संतोषी मां’ का रिकॉर्ड
इस फिल्म में कोई विलेन नहीं था और ना ही कोई लड़ाई-झगड़ा या हिंसा। इस सबके बाद भी फिल्म ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। बता दें कि साल 1975 में ही फिल्म ‘शोले’ भी रिलीज हुई थी, जिसका बजट ‘जय संतोषी मां’ से 12 गुना अधिक था। शोले ने अपनी शुरुआती कमाई में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन इसका मुनाफा 400% था, जो जय संतोषी मां से काफी कम था। इतना ही नहीं बल्कि बाहुबली 2, दंगल और आरआरआर जैसी फिल्में भी जय संतोषी मां के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के आगे फीकी है।
यह भी पढ़ें- डेट-वेन्यू से लेकर ड्रेस कोड तक, जानें Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal की शादी की ये बातें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines