350 करोड़ी फिल्म ने कमाए सिर्फ 70 करोड़, सुपरस्टार होने के बावजूद बनी सबसे बड़ी डिजास्टर

Big Budget Movie Kanguva Got Flop: साउथ सुपरस्टार के होने के बाद भी एक फिल्म, जो 350 करोड़ में बनी है, वो 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई।

Big Budget Movie Kanguva Got Flop

Big Budget Movie Kanguva Got Flop

Big Budget Movie Kanguva Got Flop: ‘गणपत’ से लेकर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ तक, पिछले कुछ सालों में कई महंगी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। बड़े सितारे और भारी बजट के बावजूद ये फिल्में दर्शकों को खींचने में नाकाम रही। इसका नतीजा ये हुआ कि निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा और कई सितारों की लोकप्रियता पर भी असर पड़ा। पिछले साल एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें बड़े-बड़े सुपरस्टार्स ने काम किया था। फिल्म में साउथ के बड़े सुपरस्टार तो थे ही साथ ही बॉबी देओल ने भी अहम किरदार निभाया था। लेकिन फिर भी 350 करोड़ में बनी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई।

विज्ञापन

कंगुवा ने मेकर्स को पहुंचाया नुकसान

अब तक तो आप ये समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म कगुंवा ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराश किया। तमिल सुपरस्टार सूर्या की मच अवेटिड फिल्म ‘कंगुवा’ भारी प्रमोशन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, शिवा द्वारा निर्देशित इस फैंटेसी एक्शन ड्रामा को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी नेगेटिव रिएक्शन्स सुनने को मिले।

विज्ञापन

100 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म 

‘कंगुवा’ ने कमाई के मामले में ओपनिंग में तो शानदार 24 करोड़ से खाता खोला था लेकिन फिर इसकी कमाई लगातार गिरती रही थी। फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 9.5 करोड़ कमाए जबकि तीसरे दिन 9.85 करोड़, चौथे दिन 10.25 करोड़, पांचवें दिन 3.15 करोड़ और छठे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने अपने पहले 7 दिनों में 62.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 70.02 करोड़ कमाए जबकि ओवरऑल कलेक्शन के मामले में ये आंकड़ा 106.25 करोड़ का रहा।

विज्ञापन

फिल्म से लगाई गई थीं उम्मीदें

फिल्म के रिलीज से पहले निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने ये भरोसा जताया था कि ‘कंगुवा’ रिकॉर्ड तोड़ेगी और दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करेगी। उन्होंने ये भी भविष्यवाणी की थी कि यह फिल्म ‘आरआरआर’, ‘बाहुबली’ और ‘केजीएफ’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की श्रेणी में शामिल होकर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली तमिल फिल्म बनेगी। हालांकि इसके ठीक विपरीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एकदम डिजास्टर साबित हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ