हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aijaz Aslam को भारत के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, बैन हुआ इंस्टाग्राम, इडियंस ने भी लगाई क्लास

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। हिंदुस्तान के गुस्से की गाज फिर से पाक स्टार्स पर गिर रही है। जी हां, भारत ने फवाद खान, ऐजाज असलम, आतिफ असलम, युमना जैदी सहित कई पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम को बैन कर दिया है।

विज्ञापन
Aijaz Aslam

पहलगाम आतंकी हमले में 28 भारतीय मासूमों की जान चली गई। इसके बाद भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ता गया और अब हिंदुस्तान पाक के कुछ स्टार्स के इंस्टा तक बैन तक चुका है। साथ ही पाकिस्तान के कई यूट्यूब और ड्रामा पर भी भारत ने रोक लगा दी है। इस बारे में बात करते हुए ऐजाज असलम ने हिंदुस्तान पर तंज कसा था और अब ऐसा करना उन्हें भारी पड़ गया है। जी हां, इडियंस ने ऐजाज की जमकर क्लास लगाई है।

हिंदुस्तानियों ने लगाई क्लास

दरअसल, ऐजाज असलम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में ऐजाज ने वो सभी स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जो उनके उस पोस्ट के जवाब में आए हैं, जो उन्होंने भारत को लेकर की थी। हिंदुस्तान के तमाम लोगों ने उन्हें खूब-खरी खोटी सुनाई है और तिलमिलाए ऐजाज असलम ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि और इस तरह उन्होंने मेरी पुरानी स्टोरी का जवाब दिया।

क्या था ऐजाज असलम के पोस्ट में?

वहीं, अगर ऐजाज असलम के भारत को लेकर किए गए पोस्ट की बात करें तो उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि डियर इंडिया, आप 5 साल के बच्चे की तरह क्यों बिहेव कर रहे हो? हमारे एक्टर्स से इतना डर ​​गए तो हमारी पाकिस्तानी सेना से क्या लड़ोगे? ऐजाज ने ये पोस्ट इसलिए किया था क्योंकि भारत ने कई पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को इंडिया में बैन किया।

विज्ञापन

Aijaz Aslam

भारत ने बैन किए हैं पाक स्टार्स के अकाउंट

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से भारत ने पाक के खिलाफ ये एक्शन लिया है। जी हां, हिंदुस्तान ने इस हमले के बाद पाक एक्टर फवाद खान की आने वाली फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को सबसे पहले बैन किया। इसके बाद भारत ने पाक के कुछ यूट्यूब चैनल्स पर भी रोक लगाई और फिर पाक ड्रामा भी भारत में बैन किया गया। इसके बाद पाक के कुछ स्टार्स को भी भारत में बैन कर दिया गया है, जिसके बाद कई पाक स्टार्स तिलमिलाए हुए हैं।

विज्ञापन

Aijaz Aslam

यह भी पढ़ें- Asim Riyaz ने फुकरा इंसान पर किया पलटवार, Battleground से बाहर निकाले जाने के बाद दिया जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola