आईपीएल 2025 को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अलग-अलग शहरों में आईपीएल की ओपनिंग का सिलसिला भी जारी है। इस बीच अब सारा अली खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी हां, जानकारी है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स…
सारा अली खान करेंगी परफॉर्म
सारा अली खान से पहले खबर थी कि मिका सिंह एक अप्रैल को इकाना स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे, लेकिन अब सारा इनके पहले परफॉर्म करेंगी। जी हां,
IndianPremierLeague ने इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में IndianPremierLeague ने लिखा है कि गुवाहटी में क्रिकेट का ग्लैमर, सारा अली खान स्टेज पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, #TATAIPL अपने 18 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स
पोस्ट में आगे लिखा गया कि डांस, म्यूजिक और प्योर एड्रेनालाईन से भरी एक रात के लिए तैयार हो जाइए! #RRvCSK… जी हां, सारा अली खान 30 मार्च को गुवाहाटी में लाइव परफॉर्म करेंगी। बता दें कि आईपीएल 2025 में 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR 2025) के बीच मैच खेला जाएगा। फैंस भी इस मैच को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
करन औजला, श्रेयस घोषाल और दिशा पाटनी
इसके साथ ही अगर आईपीएल की बात करें आईपीएल 2025 का सबसे पहला मैच RCB और KKR के बीच 22 मार्च को खेला गया था। इसके पहले करन औजला, श्रेयस घोषाल और दिशा पाटनी ने परफॉर्म करके रंग जमाया था। वहीं, अब गुवाहटी में सारा अली खान का जलवा देखने को मिलेगा। फैंस भी इस मैच और परफॉर्मेंस के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के 18 साल पूरे
वहीं, अगर आईपीएल 2025 की सेरेमनी की बात करें तो इसके पहले सिर्फ एक बार ही ओपनिंग सेरेमनी होती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। जी हां, इस बार बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18 साल पूरे होने की खुशी में सभी 13 शहरों में ओपनिंग सेरेमनी का इवेंट रखा है।
यह भी पढ़ें- गोविंद सर कहां हैं? पैप्स के सवाल पर सुनीता अहूजा का रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines