मुंबई: नेहा कक्कर (Neha Kakkar) एक जानी मानी सिंगर है, जिन्होंने कई हिट सॉन्ग दिए हैं। हाल ही में वो इंडियन आइडल शो 13 (Indian Idol 13) के मंच पर काफी भावुक हो गईं, जब एक्टर गोविंदा (Govinda) ने उनकी आवाज और उनके काम की तारीफ की। सोनी चैनेल ने शो के दीवाली स्पेशल एपिसोड की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें नेहा को भावुक होते हुए देखा गया।
अभी पढ़ें – Video: सुहाना खान का दिवाली बैश में दिखा ग्लैमरस अंदाज, साड़ी में गिराई बिजलियां
मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि, होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने गोविंदा (Govinda), उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और उनकी बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) का स्वागत कर मंच पर बुलाया। जैसे ही वे मंच पर आते हैं, नेहा काफी खुश हो जाती हैं और कहती हैं, “हमारे पसंदीदा गोविंदा यहां अपने परिवार के साथ आए हैं। दोनों कितने सुंदर लग रहे हैं।”
तभी सुनीता को कहते हुए सुना जा सकता है कि नेहा गोविंदा की एक और पसंदीदा सिंगर हैं और वो इन दोनों को एक साथ डांस करते देखना चाहती हैं। इसके बाद नेहा और गोविंदा फिल्म कुली नंबर 1 के प्रसिद्ध गाने “मैं तो रस्ते से जा रहा था” पर जमकर डांस करते नजर आते हैं।
डांस खत्म होने के बाद गोविंदा नेहा को गले लगाते हैं। फिर वो नेहा से कहते हैं,” “ऐसा दिल होना चाहिए एक अच्छे कलाकार का जो दूसरे का गम देखकर, तकलीफ देखकर खुद रो पड़े, क्या कलाकार है ये, हां?” जैसे ही नेहा ने अपना सिर झुकाया, सुनीता ने कहा, “आई लव यू। नेहा तुम बहुत भावुक हो, तुम बहुत प्यारी लड़की हो” और गोविंदा ने कहा, “वास्तव में हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं”।
इसके बाद गोविंदा ने नेहा से उनकी लाइन ‘पैसे कमाओ, पैसे कमाओ’ दोहराने का अनुरोध किया। जिसके बाद नेहा ने कहा कि उसने हमेशा सोचा था कि वह गोविंदा से उनकी फिल्म के कुछ फेमस लाइन बुलवाएंगी। आगे उन्होंने ये भी कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि उल्टा आप ही ये मुझसे कहेंगे।
अभी पढ़ें – Doctor G Box Office Collection Day 6: वीकेंड पर ठप पड़ी आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’
नेहा ने फिर कहा, “बचपन से मैं… खुश हूं क्योंकि…” इतना बोलते ही वो रो पड़ीं। जिसके बाद गोविंदा ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। फिर नेहा कहने लगीं, “यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि जिस सुपरस्टार के डायलॉग मैं बोलती रही हूं, और जो हमेशा से मेरा पसंदीदा सुपरस्टार रहा है, वह आज कह रहा है कि वह मेरा फैन है। मुझे लगता है कि मैं असल में आज एक सुपरस्टार बनी हूं। “सभी की तालियों से वीडियो खत्म हो जाता है। नेहा के अलावा हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) और विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) भी इंडियन आइडल 13 के जज हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines