Singer Pawandeep Rajan Accident: इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को लेकर बुरी खबर आ रही है। सिंगर कार हादसे का शिकार हो गए हैं। ये हादसा अहमदाबाद के पास हुआ है। हादसे के बाद पवनदीप राजन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में पवनदीप राजन को अस्पताल के बेड पर बेहोशी की हालत में लेटा हुआ देखा जा सकता है। वहीं डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस भी दंग रह गए हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए पवनदीप राजनक के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui ने बॉलीवुड को क्यों बताया ‘चोर’? ‘Costao’ रिलीज के बीच कही ये बात
सोमवार की तड़के हुआ हादसा
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर और सिंगर को पवनदीप राजन सोमवार की तड़के 3:40 बजे इस कार हादसे का शिकार हुए हैं। इस भयानक एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सिंगर के साथ यह दुखद हादसा कैसे हुआ और उनका जाता हेल्थ अपडेट क्या है? इस पर फिलहाल कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन सामने आए वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि पवनदीप राजन के बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर पवनदीप राजन अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। वहीं डाक्टर उनके पैर में पट्टी कर रहे हैं। उनकी गंभीर हालत देखकर उनके फैंस भी काफी परेशान हो रहे हैं।
पिछले महीने सेलिब्रेट किया था बर्थडे
बता दें कि सिंगर पवनदीप राजन ने पिछले महीने 27 अप्रैल, 2025 को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके जन्मदिन पर उनके एक करीबी ने वीडियो पोस्ट करते हुए सिंगर को बधाई दी थी। गौरतलब है कि पवनदीप राजन ने साल 2021 में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके साथ ही उन्हें 25 लाख कैश और एक चमचमाती कार मिली थी।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
3 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
5 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
6 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines