हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Indian Idol फेम सिंगर बनने वाली हैं मम्मी, Sayali Kamble ने पति संग पोस्ट शेयर कर सुनाई गुड न्यूज

Sayali Kamble Pregnancy: इंडियन आइडल 12 फेम सिंगर सायली कांबले ने अपने पति धवल संग फोटोज शेयर कर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. सिंगर की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन
'इंडियन आइडल 12' फेम सायली कांबले ने सुनाई गुड न्यूज

Sayali Kamble Pregnancy: ‘इंडियन आइडल 12’ फेम सिंगर सायली कांबले जल्द ही मां बनने वाली हैं. सिंगर ने अपने पति धवल के साथ बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए क्यूट फोटोज शेयर की हैं. सायली की ये फोटोज उनकी गोदभराई की हैं. 3 साल पहले दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. अब सायली ने पति धवल के साथ पोज करते हुए जो फोटोज शेयर की हैं इन फोटोज पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी सायली की ये प्रेग्नेंसी की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. सायली और धवल की क्यूट केमिस्ट्री भी इन फोटोज में दिखाई दे रही है.

मॉम टू बी सायली ने अपने बेबी शॉवर में मराठी लुक कैरी किया हुआ है. रेड और ग्रीन कॉम्बिनेशन की इस साड़ी में सायली बेहद प्यारी लग रही हैं. प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर झलक रहा है. सिंगर ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हम अपने नए खूबसूरत सफर पर निकल पड़े हैं. प्यारी सी खुशी से मिलने का बेसब्री से इंतजार है.’ ‘इंडियन आइडल सीजन 12’ से फेमस हुईं सायली ने धवल से साल 2022 में शादी की थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola