Mahendra Singh Dhoni Movie Debut: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कैप्टन एम.एस. धोनी फिलहाल क्रिकेट फील्ड से दूर हैं। माही आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जरूर खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने अब तक किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है, लेकिन धोनी के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। जी हां अब टीम इंडिया के ‘कैप्टन कूल’ के फिल्मी डेब्यू को लेकर खबर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि धोनी तमिल की बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं। एम एस धोनी साउथ के मशहूर एक्टर के साथ फिल्म में नजर आएंगे। किस फिल्म में ‘माही’ नजर आने वाले हैं चलिए आपको बताते हैं।
इस फिल्म में दिखेंगे एम.एस.धोनी?
मशहूर क्रिकेटर एम.एस. धोनी ने अपने फैंस को अब खुश होने का मौका दिया है। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल इंडस्ट्री में बड़े डायरेक्टर वेन्कट प्रभु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में हिंट दिया है कि धोनी “द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम” फिल्म में एक खास भूमिका निभा सकते हैं।
फिल्म “GOAT” के बारे में जानकारी देते हुए वेन्कट प्रभु ने कहा कि इस फिल्म में एक ऐसा सीन है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का मैच दिखाया जाएगा। डायरेक्टर के इस बयान के बाद दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है खासकर धोनी के प्रशंसकों के बीच।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म की रिलीज की तारीख 5 सितंबर 2024 है, जो कि स्टैंडर्ड और IMAX फॉर्मेट्स में दर्शकों के सामने आएगी। हालांकि अभी तक धोनी की भूमिका के बारे में साफ तौर पर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन फैंस धोनी के कैमियो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
एक्टर विजय की फिल्म में मुख्य भूमिका
“GOAT” एक बड़ी बजट की तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसकी लागत ₹300 – 400 करोड़ के बीच बताई जा रही है। इस फिल्म में टाइम ट्रेवल जैसे दिलचस्प एलिमेंट्स शामिल हैं और तमिल के सुपरस्टार विजय इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। विजय फिल्म में डबल रोल करते हुए दिखेंगे जो पिता और बेटे दोनों की भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म के कलाकारों में प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम और योगी बाबू जैसे नामचीन कलाकार शामिल हैं।
अपनी बायोपिक में नजर नहीं आए थे धोनी
आपको बता दें धोनी ने अब तक किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है। हालांकि उनकी बायोपिक ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने पिछले साल एक तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भी प्रोड्यूस की थी, जो कि रामेश थामिलमणि के डायरेक्टोरियल डेब्यू के तौर पर देखी गई थी।
फिल्म “GOAT” आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है, ये देखना भी दिलचस्प होगा। फिलहाल धोनी के प्रशंसक और फिल्म के दर्शक इस बड़ी खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें: आम लोगों की खास सफलताओं को पर्दे पर दिखाएंगी Kangana Ranaut, नई फिल्म की ऐसी होगी कहानी
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines