Indian Cinema First Kissing Scene: बॉलीवुड में किसिंग सीन अब आम बात हो गई है। लेकिन अभी भी कुछ स्टार्स हैं जो पर्दे पर किसिंग सीन देने से बचते हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड सीन्स तो ऐसे होते हैं कि उन पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चल जाती है। अब खास ध्यान देने वाली बात ये है कि भारतीय सिनेमा में पहला किसिंग सीन बड़े पर्दे पर कब दिखाई दिया था। 92 साल पहले भारतीय सिनेमा के पर्दे पर पहला किसिंग सीन देखने को मिला था जिस पर काफी विवाद भी गहरा गया था। पहला किसिंग सीन देने वाली एक्ट्रेस को कड़ी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर उस मूवी का नाम क्या था और किस एक्ट्रेस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था?
यह भी पढ़ें: मैरिड एक्टर ने धर्म बदल रचाई दूसरी शादी, पड़े तीसरी के प्यार में तो ‘ड्रीम गर्ल’ का टूटा दिल
1933 में आई थी मूवी
बड़े पर्दे पर पहला किसिंग सीन देने वाली एक्ट्रेस का नाम देविका रानी था। साल 1933 में आई मूवी ‘कर्मा’ में पहला किसिंग सीन फिल्माया गया था। देविका ने मूवी में हिमांशु राय के साथ इस सीन को किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय हिमांशु देविका के प्यार में दीवाने थे। इस मूवी में उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया गया था। मूवी के बाद देविका और हिमांशु ने एक-दूसरे से शादी भी कर ली थी। लेकिन इस मूवी में किसिंग सीन देने के लिए देविका को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
मूवी को करना पड़ा था बैन
फिल्मों के उस दौर में किसिंग सीन देना बहुत बड़ी बात थी। वहीं स्क्रीन पर जब देविका और हिमांशु के लिप-लॉक के सीन को ऑडियंस ने देखा तो वो हर कोई हैरान रह गया था। अब इसके बाद मूवी पर विवाद तो होना ही था। भले ही मूवी में देविका और हिमांशु की केमिस्ट्री को पसंद किया गया हो लेकिन उस समय की नजाकत को देखते हुए मेकर्स को इस मूवी को बैन करना पड़ गया था, लेकिन इस मूवी का नाम पहले किसिंग सीन के लिए इतिहास में याद रखा जाता है।
दोनों एक्टर्स थे बड़े सितारे
वहीं साल 1933 में ये मूवी काफी हिट हुई थी और उस दौर में ये दोनों सितारे काफी बड़े स्टार्स थे। उस दौर में किसिंग सीन को पर्दे पर करना काफी बोल्ड माना जाता था। ये ही वजह थी कि मूवी को बैन कर दिया गया था। आज के दौर की बात की जाए तो आजकल हर किसी फिल्म में किसिंग सीन होना आम हो गया है। वहीं बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की शुरुआती फिल्मों में तो ये किसिंग सीन हमेशा दिखाई देता था।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान का शमशेर कौन? जो राजेश खन्ना की हीरोइन के प्यार में पागल
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines