Indian Celebrity Divorce Latest List: भारतीय सेलेब्स की शादी और तलाक के चर्चे खबरों में खूब पढ़ने को मिलते हैं। इन दिनों सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के तलाक की खबर सामने आई है। कुणाल कपूर ने पत्नी से प्रताड़ित होकर शादी को तोड़ने का फैसला लिया। इसके लिए वो कोर्ट गए जहां पर उनके हक में फैसला आया। कुणाल कोई पहले सेलेब नहीं हैं जिन्होंने शादी से तंग आकर तलाक लिया है। ऐसे कई और सेलेब्स ने जिन्होंने पत्नी के साथ खराब रिश्तों की वजह से पार्टनर का साथ छोड़ दिया। इनकी कहानी सुनकर रोंगटे खड़े हो गए तो कुछ लोगों की आंखें नम हो गईं।
पत्नी की क्रूरता से तंग आकर तलाक लेने वाले सेलेब्स (Celebrity Divorce Due To Cruelty By Wife)
1. शेफ कुणाल कपूर का तलाक
शेफ कुणाल कपूर ने साल 2008 में एकता कपूर नामक महिला से शादी की थी। 2012 में दोनों माता-पिता बने। इसके बाद भी दोनों के जीवन में खुशी नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के रिश्ते खराब होते जा रहे थे। कुणाल ने याचिका में बताया था कि उनकी पत्नी उनके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को प्रताड़िता करती हैं। इस मामले की सुनवाई दिल्ली कोर्ट में चल रही थी। इस मामले पर जजों ने सुनवाई करते हुए कुणाल के तलाक को मंजूरी दे दी।
2. सैफ अली खान का तलाक
बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान ने पहली पत्नी अमृता सिंह को तलाक दिया था। सैफ ने तलाक को लेकर अमृता पर गंभीर आरोप लगाए थे। सैफ ने मीडिया को बताया था कि अमृता ने सैफ की असफलता को देखकर उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। साथ ही उनका रिश्ता अब्यूजिव हो गया था। सैफ ने यहां तक कहा था कि वो मां-बहन की गंदी गालियां देती हैं। इसी कारण सैफ ने 2004 में तलाक ले लिया था। इसके बाद सैफ और करीना कपूर ने शादी कर ली थी।
3. शिखर धवन का तलाक
भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन भी पत्नी से प्रताड़ित हो चुके हैं। इस कारण भी उनका क्रिकेट का करियर कई बार खतरे में पड़ता दिखा। शिखर धवन ने पत्नी पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। साथ ही उनके साथियों को गलत मैसेज भेजती हैं। कोर्ट में ये बात साबित हुई जिसके आधार पर शिखर धवन को तलाक की मंजूरी मिली थी। बता दें, शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। साल 2023 में दोनों अलग हुए थे। तलाक के बाद कुछ माह पहले ही शिखर ने ये भी कहा था आयशा उनको बेटे से भी नहीं मिलने देती हैं।
4. मोहम्मद शमी का तलाक
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के तलाक के चर्चे खूब रहे। मगर इनकी कहानी ने सबको झकझोर दिया। शमी ने अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए तो वहीं, ये भी कहा कि उनकी पत्नी ‘हैवान’ बन गई हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की है। दोनों कपल 2018 से अलग रह रहे हैं और इनके तलाक का मामला अभी भी कोर्ट में पेंडिंग है।
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
51 mins agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
13 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
17 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines