---विज्ञापन---

वो 5 फिल्में, जिनमें रेखा ने निभाया यादगार किरदार, एक में तो दिए 2 एक्टर्स के साथ इंटीमेट सीन

Actress Rekha Evergreen Movies: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा अपनी अदाओं और चुलबुली मुस्कान के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उनकी खूबसूरती के तो दुनियाभर में दीवाने हैं। रेखा ने अपने दम पर बॉलीवुड में अमिट छाप छोड़ी है। रेखा को ग्लैमर का जीता जागता सबूत माना जाता है। साउथ इंडिया से हिन्दी सिनेमा तक राज […]

Actress Rekha Evergreen Movies: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा अपनी अदाओं और चुलबुली मुस्कान के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उनकी खूबसूरती के तो दुनियाभर में दीवाने हैं। रेखा ने अपने दम पर बॉलीवुड में अमिट छाप छोड़ी है। रेखा को ग्लैमर का जीता जागता सबूत माना जाता है। साउथ इंडिया से हिन्दी सिनेमा तक राज करने वाली रेखा की लाइफ भी विवादों से बच नहीं सकी है। उनके बारे में खूब किस्से कहानियां कहे और सुनाए जाते हैं। जब कभी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की कहानियों का ज़िक्र होगा तो उसकी चर्चा सुपरहिट एक्ट्रेस रेखा के नाम के बिना अधूरी होगी।

रेखा बॉलीवुड की हसीन और बोल्ड एक्ट्रेस रही हैं। उनके दीवानों की कमी नहीं है। 70 और 80 का दौर रेखा का दौर माना जाता है। यह भी बताते चलें कि रेखा की पहली हिंदी रिलीज फिल्म ‘सावन भादों’ थी। इसके बाद रेखा को फिल्में मिलती चली गईं और रेखा धीरे-धीरे बॉलीवुड की मल्लिका बन गईं। रेखा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत, खून भरी मांग, कामसूत्र, आस्था, सिलसिला, मुकद्दर का सिकंदर, उमराव जान और दिल है तुम्हारा जैसी फिल्मों के अलावा क‌ई और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।‌ रेखा को फिल्म ‘उमराव जान’ के लिए रेखा बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिल चुका है। दुनिया ऐसे ही रेखा की फैन नहीं है, बल्कि इसके पीछे सालों की कड़ी मेहनत है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘नहीं बुलाया मैंने आपको…’, आखिर किस पर चिल्लाई होने वाली दुल्हन Parineeti Chopra? पैपराजी को करना पड़ा Video डिलीट

आइए जानते हैं बला की खूबसूरत रेखा की कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में…

---विज्ञापन---

उमराव जान: साल 1981 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ में रेखा के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में रेखा ने बड़ा ही चैलेंजिंग रोल निभाया था। इस मूवी के एक गाने इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं ‘ ने धूम मचा कर रख दी थी। इस फिल्म में रेखा के अपोजिट फारुख शेख, नसीरुद्दीन शाह और राज बब्बर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने काम किया था। इस मूवी के गीतों और रेटिंग्स का जलवा आज भी बरकरार है।

मुकद्दर का सिकंदर: साल 1978 में आई थी मूवी मुकद्दर का सिकंदर। इस बार रेखा के अपोजिट मुख्य किरदार में थे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन। अमिताभ बच्चन के साथ रेखा की जोड़ी ऐसी थी कि फिल्मी गलियारों में उनके रोमांस की खूब चर्चा हुई। इस मूवी में रेखा ने जबरदस्त अभिनय किया था। फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए और फिल्म मुकद्दर का सिकंदर ने कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। आज भी मूवी काफी पॉपुलर है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘तू तो लौंडा है यार…’, एक्टर से बिना बताए शूट करवाया इंटीमेट सीन; मना करने पर मिला ये ज्ञान

सिलसिला: साल 1981 में यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर सुपरहिट फिल्म आई थी ‘सिलसिला’। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर रेखा के अपोजिट लीड रोल में थे। हालांकि, रेखा और अमिताभ बच्चन के अलावा 2 और दिग्गज अभिनेताओं ने इस मूवी में काम किया था, संजीव कुमार और जया भादुड़ी। इस मूवी के सभी गाने सुपरहिट हुए। इसका एक गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली… ने खूब धमाल मचाया। यह फिल्म ट्राएंगल लव स्टोरी पर बेस्ड थी। इसने रेखा को रातों-रात कामयाबी के शिखर पर बैठा दिया था। इसके बाद रेखा और अमिताभ बच्चन के रोमांस को लेकर हर तरफ चर्चा का माहौल भी गर्म हो गया था।

---विज्ञापन---

कामसूत्र: 1996-97 में रेखा ने फिल्म कामसूत्र में काम करके अपने फैन्स को चौंका दिया था। कामसूत्र पूरी तरह से बोल्ड थीम पर आधारित फिल्म थी। लोग हैरान थे रेखा के इस नए अवतार को देखकर। इस फिल्म को इसकी थीम से अधिक रेखा के कारण जाना जाता है। इस फिल्म का निर्देशन मीरा नायर ने किया था। आज की बोल्ड मूवीज के लिए रेखा की कामसूत्र को मात देना, लोहे के चने चबाने जैसा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। रेखा ने हर किसी को यह बता दिया था कि अभी भी उनके नाम का सिक्का बॉलीवुड में चलता है।

यह भी पढ़ें: US में भारतीय छात्रा ‘जाहन्वी’ की मौत पर प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, लिखी जिंदगी की सच्चाई

---विज्ञापन---

आस्था: साल 1997 में रेखा ने एक और बोल्ड फिल्म में काम किया था। इस मूवी का नाम था ‘आस्था’।‌ इस मूवी में रेखा के अलावा लीड रोल में थे, एक्टर ओमपुरी। यह मूवी सामाजिक मुद्दों पर फोकस थी। फिल्म में रेखा ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर फैन्स को हक्का-बक्का कर दिया था। लोग रेखा को एक के बाद एक नए रोल में देखकर दांतों तले उंगलियां दबाने लगे थे। इस मूवी में रेखा और ओमपुरी के लव सीन देख कर फैन्स भौंचक्का थे। रेखा ने फिल्म आस्था में न सिर्फ ओमपुरी, बल्कि नवीन निश्चल के साथ कुछ सीन करके इस मूवी को हर किसी के लिए इंटरेस्ट का विषय बना दिया था।

First published on: Sep 17, 2023 02:44 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola