Bollywood Celebs Congratulate Team India: क्रिकेट के दुनिया में 29 जून का दिन अब ऐतिहासिक हो चुका है। T20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने जबरदस्त जीत हासिल की और पूरे 17 साल बाद वर्ल्ड कप को घर वापस ले आई। इस शानदार जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। साथ ही साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में जश्न का माहौल है। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है, जहां बॉलीवुड सेलेब्स टीम इंडिया को बधाई देते नहीं थक रहे। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से लेकर अजय देवगन, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन समेत कई स्टार्स हैं, जो इस खास मोमेंट को सेलिब्रेट कर रहे हैं और टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि किस स्टार ने क्या कहा?
अजय देवगन ने दी बधाई
जैसी ही टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की तो बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर खुशी जाहिर की और टीम इंडिया को बधाई दी। एक्टर ने लिखा, ‘खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बधाई हो टीम इंडिया। आपने इतिहास रच दिया है। ये जीत हमारे दिल में बस गई है।’
सलमान-विक्की ने कही ये बात
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो टीम इंडिया।’ सलमान के अलावा विक्की कौशल ने अलग अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। एक्टर ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो टीवी के सामने अपनी एक्साइटमेंट को दिखाते नजर आए।
यह भी पढ़ें: India Win T20 WC: इंडिया की जीत से गदगद हुईं अनुष्का, पति विराट के लिए लिखा स्पेशल नोट
रणवीर-अर्जुन रामपाल ने जाहिर की खुशी
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी टीम इंडिया को बधाई देते दिखे। वहीं अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘उफ्फ फाइनली हम जीत गए। मेरे लिए जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ टूर्नामेंट हैं।’ इसके अलावा उन्होंने अपनी पोस्ट में पूरी टीम इंडिया को बधाई दी।
आयुष्मान-अर्जुन की देखें पोस्ट
एक्टर आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की। अर्जुन ने लिखा, ‘क्या कैच है। क्या मोमेंट है। आकाश की सच में एक लिमिट होती है।’
एक्ट्रेस ने भी टीम इंडिया को दी बधाई
बॉलीवुड की हसीनाएं भी T20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई देती दिखीं। यहां देखें उनकी पोस्ट…
कार्तिक आर्यन ने भी जारी की खुशी
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 mins agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
6 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
7 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
9 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
9 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
11 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
12 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines