Pakistani Actors Instagram Ban Remove: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पहले से ज्यादा खराब हो चुके हैं। अब इंडिया खुलकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा है। बार-बार आतंकी हमलों के बाद अब भारत ने कह दिया है कि पाकिस्तान की इन हरकतों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। बॉर्डर पर तो इस हमले के बाद तनाव देखने को मिला ही, साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी टेंशन बढ़ गई थी। इंडिया ने पहले सभी पाकिस्तानी एक्टर्स को बॉलीवुड इंडस्ट्री से बैन किया और फिर बाद में इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इंडिया में बैन लगा दिया गया। हालांकि, अब गुड न्यूज ये है कि कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम को इंडियन में अनब्लॉक कर दिए गया है।
मावरा हुसैन
‘सनम’ तेरी कसम’ फेम एक्ट्रेस को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मावरा ने भारत के जवाब का विरोध किया था। उनका पोस्ट देखने के बाद उनकी फिल्म के को-स्टार हर्षवर्धन राणे ने उनके साथ कभी भी काम करने से इंकार कर दिया। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग भी देखने को मिली थी। हालांकि, अब मावरा हुसैन का इंस्टाग्रम अकाउंट भी वापस आ गया है। अब इंडिया में फिर से मावरा हुसैन का इंस्टाग्रम अकाउंट खुल रहा है।
युमना जैदी
‘तेरे बिन’ फेम एक्ट्रेस युमना जैदी का इंस्टाग्राम अकाउंट अब इंडिया में भी दिखाई दे रहा है। उनके अकाउंट से बैन को हटा दिया गया है। अब फैंस इसे देखकर बेहद खुश होंगे।
सबा कमर
इरफान खान के साथ फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आ चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सबा कमर का इंस्टाग्राम भी अब इंडियंस देख सकते हैं। हालांकि, उनके अकाउंट से अचानक बैन क्यों हटा? अभी तक उसे लेकर खुलासा नहीं हुआ है।
दानानीर मोबीन
‘पावरी गर्ल’ जिनका शो ‘मीम से मोहब्बत’ इंडिया में भी फेमस हुआ था, वो भी अब इंडियन फैंस के बीच वापसी कर चुकी हैं। उन पर भी मेहरबानी हो गई है और इंडिया में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अनब्लॉक कर दिया गया है।
हिबा कादिर
पाकिस्तानी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिबा कादिर, जो हिबा बुखारी के नाम से भी फेमस हैं, अब वो भी इंडियन लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई दे रही हैं। उनके अकाउंट से भी इंडिया में पाबंधी हटा दी गई है।
दानिश तैमूर
दानिश तैमूर पाकिस्तान में काफी पॉपुलर हैं। वो एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग और होस्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडिया में जो रोक लगाई गई थी, वो हट गई है।
यह भी पढ़ें: Maalik Trailer X Review: किस सीन ने सबसे ज्यादा किया फैंस को इम्प्रेस? छा गया राजकुमार राव का गैंगस्टर अवतार
अहद रजा मीर
सबसे ज्यादा खुशी तो फैंस को ये जानकर होगी कि अब अहद रजा मीर के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इंडिया में बैन को हटाया जा चुका है। अहद रजा मीर का इंस्टाग्राम अकाउंट अब इंडिया में भी दिखाई देगा।
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 mins ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
57 mins agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
4 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
6 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines