Bollywood Celebs In India Pakistan Match: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में दुनिया भर की तमाम क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए इंडिया पहुंच चुकी है और सभी टीमें कम से कम अपना एक मैच भी अब तक खेल चुकी हैं। लेकिन इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में कोई ओपनिंग सेरेमनी ही नहीं हुई थी। लेकिन अब खबरें आ रहीं हैं कि बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान ये कमी पूरी करने जा रहा है। हालांकि कोई ऑफिशियल सेरेमनी नहीं होगी, इस मैच के दौरान बॉलीवुड के सितारे धमाल मचाएंगे।
यह भी पढ़ें: Krishna Shroff संग Bikini में चिल करती दिखीं Disha Patani, क्या अभी भी है Tiger Shroff संग पैचअप का चांस?
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत
14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में पहली बार भारत-पाकिस्तान से भिड़ने वाले हैं। इस महामुकाबले को देखने के लिए गृह मंत्री अमित शाह से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों के भी अहमदाबाद पहुंचने की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन और थलाइवा रजनीकांत और अरिजीत सिंह इस मैच को देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडिम पहुंचेंगे।
ओपनिंग सेरेमनी की थी खबरें
वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले खबरें थीं कि इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी होगी। कहा जा रहा था कि इस दौरान रणवीर सिंह, तमन्ना भाटिया, आशा भोसले, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल परफॉर्म करेंगे। हालांकि, बाद में विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई। बाद में खबरें भी आईं कि ओपनिंग सेरेमनी भले न हुई हो, लेकिन इस टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
3 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
20 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
21 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines