Anu Malik expressed his solidarity PM Modi: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खूबसूरत और बेहतर भारत के विजन में हर संभव सहयोग देने का प्रण लिया। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए अनु मलिक ने अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही, भारत के राष्ट्रीय ध्वज को गर्व, एकता और बलिदान का प्रतीक बताते हुए कहा कि तिरंगा सिर्फ़ एक झंडा नहीं है। यह गौरव का प्रतीक है। यह बलिदान और एकता का प्रतीक है, जैसा कि हमारे महान लोकमान्य तिलक साहब ने कहा था, स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहू्ंगा।”
हर घर तिरंगा मुहिम को पूर्ण समर्थन
जोश फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान हर घर तिरंगा को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया और नागरिकों को बेहतर भारत के प्रति अपनी जिम्मेदारी को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि इस खूबसूरत, पावन दिन, स्वतंत्रता दिवस पर आइए हम एक और भी सुंदर और बेहतर भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा कहा है, घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा। मैं अपने प्यारे देश, भारत को सलाम करता हूं।
यह भी पढ़ें: Independence Day पर देखें देशभक्ति से लबरेज ये फिल्में, दिल बोल उठेगा-सारे जहां से अच्छा…
मैं अपने देश से प्यार करता हूं
सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने देश और संगीत के प्रति अपने प्रेम का भी इज़हार किया और खुद को प्राउड इंडियन बताया। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कई देशभक्ति गानों को अपनी आवाज दी है। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो अपना प्यार आपके व्यक्तित्व में झलकता है। उन्होंने एक संगीतकार के तौर पर अपने देश से प्यार किया है, इसलिए वह अपने संगीत के ज़रिए भी उसी तरह अपने देश से प्यार करते हैं। उन्हें एक भारतीय होने पर गर्व है।
गौरतलब है कि अनु मलिक भारत के लोकप्रिय संगीतकारों में से एक हैं। उन्हें ‘फ़िज़ा’, ‘जोश’, ‘रिफ्यूजी’, ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी फ़िल्मों के लिए संगीत देने के लिए जाना जाता है। ‘नया भारत’ थीम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर तिरंगा फहराया।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: ओपनिंग डे पर War 2 और कुली में कौन निकला आगे? देखें Day 1 कलेक्शन
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines