पहलगाम हमले के बाद भारत, पाकिस्तान को एक के बाद एक झटका देने में लगा हुआ है। हमले के बाद ही हिंदुस्तान ने पाकिस्तान का वीजा रद्द करने समेत कई बड़े फैसले कर डाले। इसके बाद पाक एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भी इंडिया में बैन किया गया। फिर हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को एक और झटका देते हुए पाकिस्तान के कई पॉपुलर यूट्यूब चैनल को बैन कर दिया और अब भारत ने कई पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम को भी इंडिया में बैन कर दिया गया है। हालांकि, एक पाकिस्तान एक्टर अभी भी है, जिनको खबर लिखे जाने तक भारत में बैन नहीं किया गया और सोशल मीडिया पर इसकी जोरों से चर्चा हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
ये पाकिस्तानी एक्टर अभी तक नहीं बैन
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान हैं। जी हां, खबर लिखे जाने तक फवाद के इंस्टाग्राम को इंडिया ने बैन नहीं किया है। हालांकि, इंटरनेट पर खूब बातें हो रही हैं कि जब हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर, बिलाल अब्बास जैसे तमाम स्टार्स को बैन कर दिया गया है, तो फिर फवाद खान को अभी तक भारत ने क्यों बैन नहीं किया?
fawad khan
सोशल मीडिया पर चर्चा
एक यूजर ने इस मामले पर एक्स पर लिखा कि फवाद खान का अकाउंट क्यों सस्पेंड नहीं किया? दूसरे यूजर ने कहा कि फवाद खान अभी क्या कर रहा होगा? तीसरे यूजर ने कहा कि लगता है फवाद पर किसी ने काला जादू कर दिया है। एक और यूजर ने कहा कि अब फवाद खान को भी बैन कर दो। एक अन्य ने कहा कि फवाद खान का इंस्टाग्राम कब बैन होगा?
Hania Aamir, Mahira Khan
कई पाक एक्टर्स के इंस्टा बैन
एक अन्य यूजर ने कहा कि फवाद खान को क्यों बैन नहीं किया? एक ने लिखा कि फवाद खान को कोई चैक करो। एक और ने लिखा कि फवाद खान की क्या गलती थी। एक ने लिखा कि फवाद का अकाउंट अभी भी शो हो रहा। इस तरह के सवाल लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया हुआ है और इसी के चलते तमाम पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम को भारत ने बैन कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Family Man 3 एक्टर Rohit Basfore कौन? जिनका जंगल में मिला शव
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines