India Vs Bharat विवाद के बीच अक्षय कुमार का बड़ा फैसला, बदला अपनी नई फिल्म का नाम
Edited By Bhola Sharma

Mission Raniganj the Great Bharat Rescue
Edited By Bhola Sharma

Mission Raniganj the Great Bharat Rescue
Akshay Kumar Next Film Mission Raniganj Title changed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विदेशी नेताओं को G-20 डिनर के लिए निमंत्रण में ‘भारत’ शब्द को लेकर चल रहे विवाद के बीच देश का नाम बदलने की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम बदल दिया है। कुमार की नई फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ का नाम बदलकर अब ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ कर दिया गया है।
बुधवार को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मोशन पोस्टर का अनावरण किया। यह फिल्म स्वर्गीय जसवन्त सिंह गिल के वीरतापूर्ण कार्य से प्रेरित है, जिन्होंने कोयला खदान में फंसे नाबालिगों को बचाने का साहसी नेतृत्व किया था।
मोशन पोस्टर उस रोमांचक रेस्क्यू अभियान की झलक पेश करता है, जो तब शुरू हुआ जब मजदूरों ने खुद को 350 फीट गहरी कोयला खदान में फंसा पाया। अक्षय ने दिवंगत जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है, जिन्होंने रोंगटे खड़े कर देने वाले ऑपरेशन में फंसे नाबालिगों को बचाया था।
फिल्म के डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। आखिरी बार दोनों फिल्म केसरी में दिखे थे। मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का टीजर 9 सितंबर को अक्षय कुमार के बर्थडे पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म की शूटिंग लंदन में बने पूजा एंटरटेनमेंट के स्टूडियो में की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: