कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया दिखाना शुरू कर दिया है। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। पहले भारत ने पाक एक्टर फवाद खान की अपकमिंग फिल्म ‘गुलाल’ को इंडिया में बैन किया। इसके बाद पाकिस्तानी एक्टर्स और यूट्यूब चैनल्स को इंडिया में बैन किया। अब एक और बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने पाकिस्तानी मनोरंजन चैनलों पर भी ताला लगा दिया है। यानी अब इंडिया में पाकिस्तानी ड्रामा को नहीं देखा जा सकेगा।
इन चैनलों पर लगा बैन
Loug Pakistan के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर फेमस पाकिस्तानी मनोरंजन चैनलों Hum TV, ARY Digital और Geo TV को बैन कर दिया है। अब से इंडिया में लोग पाकिस्तानी शोज को नहीं देख पाएंगे। सरकार के इस फैसले के बाद से दोनों ओर व्यापक प्रतिक्रियाएं हुई हैं, जिसके चलते प्रशंसकों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पसंदीदा टीवी प्रोग्राम के नुकसान पर निराशा व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस को टक्कर देने आ रहा Zee TV का नया शो! Rannvijay कर सकते हैं होस्ट
पोस्ट में आगे बताया गया है कि भारत सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम को कुछ लोग राजनीतिक रुख के रूप में देखते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रीय सद्भाव और कलात्मक सहयोग के लिए एक कदम पीछे मानते हैं। पाकिस्तानी शोज ने अपनी इमोशनल कहानी और दमदार एक्टिंग की बदौलत इंडिया में लंबे समय से एक समर्पित फैंस आधार का आनंद लिया है, जिससे यह निर्णय सीमा पार दर्शकों के लिए एक बड़ा झटका है।
सर्च अकाउंट भी हुए बैन
बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी इंडिया में बैन कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, माहिरा खान, सजल अली, अली जफर, अयेजा खान और बिलाल अब्बास जैसे कई स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत ने बैन लगा दिया है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के एक प्रमुख पेज ‘डीवा मैगजीन पाकिस्तान’ की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines