Independence Day Box Office Clash: जिन लोगों को फिल्में और वेब-सीरीज देखने का शौक होता है, वो अक्सर इसी ताक में रहते हैं कि अब कौन-सी फिल्म या सीरीज आने वाली है। फिर चाहे वो थिएटर रिलीज हो या ओटीटी। अब भई 15 अगस्त भी आने वाला है, तो जाहिर है कि इस दिन लोगों की छुट्टी होगी और दर्शक अपने मनोरंजन का मसाला जरूर खोजेंगे। 15 अगस्त पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होनी थी, लेकिन दोनों की ही रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई।इंडिपेंडेंस डे पर होने वाला ‘महाक्लैश’ भले ही टल गया हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस का हिलना तो अभी भी तय है। 15 अगस्त के खास मौके पर जहां ‘पुष्पा 2: द रूल और सिंघम अगेन’ टिकट खिड़की पर आने वाले थे, वहीं अब ‘खेल-खेल में’, ‘सरकटे का आंतक’ ही नहीं कुछ और भी खास होने वाला है।
15 अगस्त पर रिलीज होने वाली फिल्में?
खेल खेल में
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सिरफिरा’ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अक्षय इंडिपेंडेंस डे पर भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने से नहीं चूकेंगे। जी हां, 15 अगस्त के खास मौके पर खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज होने वाली है। हाल ही में अपकमिंग फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया है। फिल्म के इस पोस्टर की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि एमी विर्क, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना, फरदीन खान, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील नजर आ रहे हैं।
वेदा
शरवरी बाघ इन दिनों अपनी फिल्म ‘महाराज’ और ‘मुंज्या’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हालांकि अभिनेत्री 15 अगस्त के खास मौके पर भी बॉक्स ऑफिस पर लाइमलाइट लूटने के लिए तैयार हैं। जी हां, एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में शरवरी के साथ जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘वेदा’ का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म में जॉन और शरवरी के अलावा तमन्ना भाटिया भी जलवा दिखाएंगी।
डबल इस्मार्ट
अब भई 15 अगस्त का मौका है, तो कुछ ना कुछ बड़ा होना तो बनता है। जी हां, इंडिपेंडेंस डे पर संजय दत्त भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ से धमाका करने वाले हैं। बता दें कि संजय की ये फिल्म हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट बनी हुई है। बताते चलें कि फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया है और ये साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है। फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ साल 2019 में आई फिल्म ‘इस्मार्ट’ का सीक्वल है। इस अपकमिंग फिल्म में संजय दत्त ही नहीं बल्कि उनके अलावा मकरंद देशपांडे, बानी जे, टेम्पर वामसी, काव्या थापर, सयाजी शिंदे, अली, गेटअप श्रीनु नजर आने वाले हैं।
स्त्री 2
भले ही इंडिपेंडेंस डे पर ‘पुष्पा 2: द रूल और सिंघम अगेन’ नहीं आ रहे, लेकिन 15 अगस्त पर ‘सरकटे का आतंक’ तो जरूर होगा। जी हां, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ इंडिपेंडेंस डे के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में जाहिर है कि अगर चार फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी, तो बॉक्स ऑफिस तो हिलेगा ही। फिल्म ‘स्त्री 2’ को लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इन चारों में फिल्मों में कौन बाजी मारता है और नोटों की बारिश किस पर होती है?
यह भी पढ़ें- Kim Kardashian की सौतन ने फिर लांघी शर्म की लकीर, बेशर्म होकर पब्लिक में आईं नजर
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
43 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines