Ind Vs Pak: दुबई में हुए भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में भारत ने जीत हासिल की. इस मैच को लेकर भारत के लोगों में काफी गुस्सा भी देखने को मिला. कुछ लोग जहां पाकिस्तान के साथ हुए मैच से खफा दिखे तो वहीं दूसरी ओर लोगों ने इस मैच को सपोर्ट किया. पुणे के कल्याणी नगर इलाके में बॉलर नामक पब में भी विवाद तब गहरा गया जब क्लब के मालिकों पर प्रदर्शनकारियों ने इस स्क्रीनिंग में एक पाकिस्तानी सिंगर को बुलाने का आरोप लगा दिया. सिंगर ने क्लब में लाइव परफॉर्मेंस भी दी, जिससे हंगामा मच गया. भड़के लोगों ने क्लब के बाहर जमकर हंगामा किया. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और क्लब के बाउंसरों के बीच हाथापाई तक हो गई.
पहले भी हुआ था हंगामा
हिंदू संगठनों ने भी भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर पब की स्क्रीनिंग का विरोध किया था जिसको लेकर खूब विवाद भी हुआ था. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पकड़ने की कोशिश की थी. वहीं अब जब कार्यकर्ताओं को पाकिस्तानी सिंगर के लाइव परफॉर्मेंस के बारे में पता चला तो क्लब के बाहर एक बार फिर जमकर हंगामा हो गया. इस बार होटल के बाउंसरों और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई.
यह भी पढ़ें: India Vs Pakistan: ‘मैं जिंदा हूं…’, Poonam Pandey ने अब फिर क्यों कही ये बात? वीडियो वायरल
कौन हैं सिंगर?
पुलिस के अनुसार क्लब में परफॉर्म करने वाले सिंगर का नाम इमरान नासिर खान है. इमरान नीदरलैंड के रहने वाले हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पाकिस्तानी सिंगर होने की अफवाह फैल गई और लोगों ने क्लब के बाहर आकर हंगामा कर दिया. हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने क्लब के अंदर जाने वाले लोगों को भी गेट पर रोकने की कोशिश की और अंदर ना जाने के लिए कहा.
यह भी पढ़ें: ‘एक भारतीय होने के नाते…’, India Vs Pakistan मैच पर क्या बोले Suniel Shetty?
भारत-पाक मैच से क्यों खफा हुए लोग?
बता दें बीते दिन हुए भारत-पाकिस्तान मैच में भारत ने पाक को 7 विकेट से करारी हार दी है. इस मैच के विपक्ष में बहुत से लोग खड़े हो गए थे. दरअसल इस साल हुए पहलगाम अटैक के बाद भारतीयों के मन में पाकिस्तान के प्रति नफरत पैदा हो गई है. वहीं इस बीच भारत और पाकिस्तान मैच होना लोगों को हजम नहीं हुआ. हालांकि कई सेलेब्स ने भारत और पाकिस्तान मैच का सपोर्ट करते हुए कहा कि क्रिकेटर्स का इसमें कोई दोष नहीं है तो हमें इस मैच को बाकी मैच के जैसा ही देखना चाहिए.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines