मुंबई: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में आज भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN Match) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 184 रन बनाए।
अभी पढ़ें – Sherlyn Chopra Mimics Rakhi Sawant: शर्लिन का राखी पर पलटवार, बताया ‘चर्बी की दुकान’
हर बार की तरह बार भी मैच काफी दिलचस्प है। ऐसा लग रहा है आम लोगों के साथ-साथ किंग कोहली की वाइफ यानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी अपने सारे बिजी शेड्यूल्स को छोड़कर क्रिकेट मैच का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस ने पति विराट कोहली (Virat Kohli) के अर्धशतक पूरा करते ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिक्रिया ड्रॉप की।
एक्ट्रेस (Anushka Sharma drops heart on Kohli’s half century) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर किए, जिसमें पहली तस्वीर उनके घर में लगे टीवी स्क्रीन की है, जिसमें कोहली हाथ में बैट लिए इशारा करने नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीर क्लिक कर साझा की साथ ही तीन लाल दिल वाली इमोजी भी ड्रॉप की।
इसके आगे उन्होंने ICC के पोस्ट को री-शेयर किया और जिसमें किंग कोहली की तस्वीर के साथ अर्धशतक (50 Run) लिखा हुआ है। मैच एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है। इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी की बदौलत उसकी सेमीफाइनल में जाने की राह आसान होगी।
भारतीय टीम को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फैन द्वारा बिना उनकी सहमति होटल रूम का वीडियो बनाकर वायरल करने को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी प्रतिक्रिया देते हुए आग बबूला होती दिखी थीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
36 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
58 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines