Income Tax Raids Pushpa 2 Director Sukumar: साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बुधवार को उनके घर और ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। ‘साक्षी पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा उस वक्त सुकुमार हैदराबाद एयरपोर्ट पर थे। टीम डायरेक्ट को एयरपोर्ट से उठाकर उनके घर ले गई। ये छापेमारी क्यों की जा रही है, इसका विवरण अभी सामने नहीं आ सका है। ना ही अधिकारियों की तरफ से कोई भी बयान फिलहाल जारी हुआ है।
दिल राजू के घर पर पड़ी थी रेड
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को राम चरण की ‘गेम चेंजर’ के प्रोड्यूसर दिल राजू के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। इसके बाद से मैत्री मूवी मेकर्स के सीईओ और कंपनी के अन्य सदस्यों के घर से छापेमारी की खबरें आईं। अब खबर है कि डायरेक्टर सुकुमार के घर और ऑफिस पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम पहुंची। अधिकारियों ने डायरेक्टर की संपत्ति पर छापेमारी की है।
कई घंटे तक चलती रही छापेमारी
‘साक्षी पोस्ट’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कई घंटे तक अधिकारी छापेमारी करते रहे। बताया जाता है कि आयकर अधिकारी सुकुमार को हैदराबाद एयरपोर्ट से सीधे उनके घर ले गए। इस छापेमारी के पीछे की वजह क्या है, इसका विवरण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
क्या पुष्पा 2 से जुड़ा कनेक्शन?
डायरेक्टर सुकुमार ने अल्लू अर्जुन स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 को डायरेक्ट किया है। इस छापेमारी का कनेक्शन फिल्म से है या नहीं इस बारे में खुलासा होना बाकी है। गौरतलब है कि पुष्पा 2 पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करते हुए हिंदी सिनेमा के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
11 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
18 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines