Bigg Boss 16 Shukravaar Ka Vaar में सलमान ने कंटेस्टेंट्स से पूछे तीखे सवाल, देखें किसकी लगी क्लास

Bigg Boss 16 Shukravaar Ka Vaar में सलमान ने कंटेस्टेंट्स से पूछे तीखे सवाल, देखें किसकी लगी क्लास

Bigg Boss 16 Shukravaar Ka Vaar में सलमान ने कंटेस्टेंट्स से पूछे तीखे सवाल, देखें किसकी लगी क्लास

मुंबई: बिग बॉस 16 के पहले शुक्रवार का वार (Bigg Boss 16 Shukravaar Ka Vaar) का वक्त आ गया है। आज रात शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) घर में अपनी दबंग एंट्री कर सभी कंटेस्टेंट्स के हफ्ते भर के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड देंगें। मेकर्स ने इसकी झलक दिखाते हुए एक प्रोमो शेयर किया है।

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीकेंड के वार का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान को अब्दू को एक खास सरप्राइज गिफ्ट देते हुए देखा जा सकता है। प्रोमो में शो के होस्ट सलमान अब्दू से पूछते हैं कि क्या वो खुश हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि वो बहुत खुश हैं। सलमान कहते हैं कि क्या वो और ज्यादा खुश होना चाहते हैं? इस पर अब्दु कहते हैं ‘हां’।

https://www.instagram.com/reel/CjZ3lwmjFrw/?utm_source=ig_web_copy_link

बस फिर क्या था, जैसा कि प्रोमो में नजर आ रहा है सलमान अब्दु को एक बॉक्स तोहफे में देते हैं और वो बेहद खुशी के साथ उसे खोलते हैं। गिफ्ट बॉक्स में अब्दु के लिए हल्के वजन वाले डम्बल रखे होते हैं, जिसे पाकर सिंगर काफी खुश हो जाते हैं।

https://www.instagram.com/p/CjZlgmmqtiE/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें, अब्दु ने बिग बॉस से डम्बल भेजने का अनुरोध किया था ताकि वो कसरत कर सकें। उनकी इस विश को सलमान पूरा करते हैं और वीकेंड के वार पर अब्दू को तोहफा देते हैं। हालांकि, डम्बल देने के बाद सलमान खान उन्हें चिढ़ाते भी हैं और कहते हैं, ”आप अपनी बॉडी से सभी लड़कियों को इंप्रेस कर रहे हैं।”

https://www.instagram.com/p/CjaFPFWIVkF/?utm_source=ig_web_copy_link

इस एपिसोड में न केवल हल्के-फुल्के मजेदार पल होंगे, बल्कि कुछ तीखे झगड़े भी देखने को मिलने वाले हैं। मेकर्स द्वारा एक और प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें मान्या सिंह और श्रीजिता डे एक दूसरे के आमने-सामने नजर आती हैं। इन दोनों की लड़ाई बढ़ने लगती है जिसके सलमान भी इससे परेशान होते नजर आते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ